फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Players of Varanasi dominated the state Kurash competition

राज्य कुराश में छाए वाराणसी के खिलाड़ी

Sun, 31 Oct 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Players of Varanasi dominated the state Kurash competition
राज्य कुराश प्रतियोगिता में छाए वाराणसी के खिलाड़ी
विज्ञापन

सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राज्य कुराश प्रतियोगिता में वाराणसी पहले स्थान पर रहा है, जबकि गाजियाबाद दूसरे और मेजबान सहारनपुर तीसरे स्थान पर रहा है। समापन पर विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता के 40 किलोग्राम भार में वाराणसी के अजीत, 45 किलोग्राम भार में वाराणसी के राहुल यादव, 50 किलोग्राम भार में बुलंदशहर के निशांत, 55 किलोग्राम भार में वाराणसी के अखिलेश यादव, 60 किलोग्राम भार में बरेली के गौतम तोमर, 65 किलोग्राम भार में गाजियाबाद के निहाल अनेजा ने पहला स्थान हासिल किया। 71 किलोग्राम भार में सहारनपुर के वेदांत सैनी, 71 किलोग्राम से अधिक भार में सहारनपुर के धुर्वेश ने बाजी मारी। समापन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता दिनेश सेठी, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, नीरू सिंह ने संयुक्त रूप से विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। दिनेश सेठी और चंद्रजीत सिंह निक्कू ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आता है। उन्होंने प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों को जीत पर बधाई दी। उत्तर प्रदेश कुराश संघ के सचिव विक्रांत कुमार ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर तरुण प्रकाश भोला, कुसुम लता, किरण, मंजू, मोहित शर्मा, अजीत पाल, अगमदीप, शगुन, निकिता, आकाश, पर्व, सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed