फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Platform ticket price has not increased yet

अभी नहीं बढ़ा प्लेटफार्म टिकट का दाम

Wed, 12 Oct 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Platform ticket price has not increased yet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। त्योहारों में रेलवे स्टेशन पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे बोर्ड ने प्लेटफार्म टिकट के दाम बढ़ाने के निर्देेश दिए थे। हालांकि यहां यात्रियों को दस रुपये में ही प्लेटफार्म टिकट मुहैया होगा। आरपीएफ-जीआरपी जवानों के जरिए प्लेटफार्म पर भीड़ को नियंत्रित करेगा।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन ए श्रेणी में है। यहां से प्रतिदिन 150 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। कई हजार यात्री इन ट्रेनों में सफर करते हैं। त्योहारों के मौके पर अक्सर रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्म पर भीड़ बढ़ जाती है। इसे कम करने के लिए रेलवे बोर्ड ने प्लेटफार्म टिकट का शुल्क बढ़ाने के लिए कहा है। कई स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट का दाम बढ़ा दिया है। लेकिन, सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ोतरी नहीं की गई है। यहां त्योहारों के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी के जवान सक्रिय हो गए हैं। रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेनों की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म टिकट दस रुपये में दिया जा रहा है। यहां अभी इसके दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है। आरपीएफ और जीआरपी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला रही हैं।-मनमोहन शर्मा, मुख्य टिकट पर्यवेक्षक, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed