फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Platelets machine will start working soon

Saharanpur News: जल्द शुरू होगी प्लेटलेट्स मशीन, काम शुरू

Wed, 03 Jul 2024 03:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 03 Jul 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Platelets machine will start working soon
सहारनपुर। पांच महीने पहले एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को मिली एफेरेसिस प्लेटलेट्स जंबो पैक मशीन जल्द शुरू होगी। इस मशीन को स्थापित करने के लिए ब्लड बैंक के पीछे की तरफ नया भवन बनाया जा रहा है। इस मशीन के चलने से मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। यहां की ओपीडी में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज पहुंचते हैं। जुलाई, अगस्त और सितंबर डेंगू को लेकर खासे अहम हैं। इसलिए जनवरी 2024 में ही शासन की तरफ से एसबीडी जिला अस्पताल को एफेरेसिस प्लेटलेट्स जंबो पैक मशीन दी गई थी। अब तक यहां इसकी सुविधा नहीं थी। मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए निजी या फिर दूसरे जिलों में जाना पड़ता था। अब मशीन को स्थापित करने के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन ने ब्लड बैंक के पीछे की तरफ नए भवन बनाने का काम शुरू करा दिया है, ताकि जल्द से जल्द मशीन को स्थापित किया जा सके। यह भवन करीब दो लाख रुपये की लागत से बनेगा। यहीं नहीं प्रबंधन ने लाइसेंस के लिए औषधि निरीक्षक को पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन

--------
एफेरेसिस प्लेटलेट्स जंबो पैक मशीन को स्थापित करने के लिए ब्लड बैंक के पीछे की तरफ नया भवन बनाया जा रहा है। तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही मशीन को स्थापित कर चालू कराया जाएगा। लाइसेंस के लिए औषधि निरीक्षक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. रामानंद, कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed