फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   plastic free

स्वच्छ राष्ट्र बनाना है, हर घर से प्लास्टिक को भगाना है,

Wed, 06 Nov 2019 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
plastic free
प्लास्टिक से मुक्ति के लिए बढ़ाया कदम
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत बनाए जाने का असर दिखने लगा है। जनपद की ग्राम पंचायतों को स्वच्छ राष्ट्र बनाना है, हर घर से प्लास्टिक को भगाना है, धरती को बचाना और पर्यावरण को स्वस्थ बनाना है के संकल्प के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त किया जा रहा है। जिला पंचायत राज विभाग का दावा है कि अभी तक 887 में से करीब 3.50 लाख आबादी वाली 150 ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त कराया जा चुका है।
जिले के 11 विकास खंड क्षेत्रों में 887 ग्राम पंचायतें हैं, जिनके अंतर्गत 1650 गांव आते हैं, जिनकी आबादी करीब 22 लाख है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत बनाए जाने के अभियान का असर ग्राम पंचायतों में देखा जा रहा है। जिला पंचायत राज विभाग का दावा है कि जनपद की 150 ग्राम पंचायतों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त कर दिया गया है। इन ग्राम पंचायतों की आबादी करीब 3.50 लाख है। ग्राम पंचायतों ने प्लास्टिक से दूर रहने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही विभाग की टीमों ने कुछ जगहों से प्लास्टिक जब्त भी की और दोबारा प्लास्टिक का प्रयोग न करने की चेतावनी देकर दुकानदारों को छोड़ दिया। इसके अलावा लोगों को प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई। इसका असर हुआ कि ग्राम पंचायतों ने प्लास्टिक न प्रयोग करने का प्रस्ताव खुद पास करना शुरू कर दिया। दावा किया गया कि दो सप्ताह में जिले की सभी ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

विकासखंड-------------प्लास्टिक मुक्त हुए ग्राम पंचायतों की संख्या
बलियाखेड़ी------------13
पुवांरका----------------21
मुजफ्फराबाद---------14
सढ़ौली कदीम--------10
सरसावा--------------16
नकुड़-----------------17
गंगोह----------------10
नानौता--------------11
रामपुर मनिहारान---09
नागल---------------12
देवबंद----------------18
जनपद में ग्राम पंचायतों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाया जा रहा है। इसके तहत अभी तक 150 ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त बना दिया गया है। अगले दो सप्ताह में जिले की सभी 887 ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त कर दिया जाएगा। - मनीष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed