फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Plantation took a pledge to protect them

पौधरोपण कर लिया उनके संरक्षण का संकल्प

Tue, 05 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Plantation took a pledge to protect them
ग्राम खुडाना में पौधा लगाते अजीत सिंह राणा व अन्य - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह/बड़गांव/नानौता/नागल (सहारनपुर)। जिले में विभिन्न विभागों द्वारा बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर पौधरोपण किया गया। इस दौरान स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने भी बढ़ चढ़कर भागेदारी की।
विज्ञापन

गंगोह में सीडीपीओ कुसुमलता, सुपरवाइजर धर्मावती एवं आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने सागौन और शीशम के पौधे लगाए। लाला किशन चंद राजकीय महाविद्यालय परिसर में प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार की देखरेख में पौधरोपण किया गया। पूरनमल रामलाल डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. पवन बंसल, विनय गर्ग, अनिल कुमार, राकेश कुमार, अनुव्रत आर्य, धीरेंद्र मौर्य आदि की देखरेख में पौधरोपण किया गया। नामदेव पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रजनी राजपूत ने छात्र-छात्राओं को पौधरोपण का महत्व बताया। चौधरी नक्षत्रपाल सिंह ने बाईपास मार्ग स्थित शिव मंदिर में पौधे लगाए।
विज्ञापन

बड़गांव थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रवेश कुमार, ग्राम प्रधान शिव कुमार सिंह, जगपाल सिंह, विशाल राणा, अमरीश राणा आदि ने पौधरोपण किया। शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन रेहडी में सचिव डॉ. जेसी शर्मा, प्राचार्य डॉ. नीरज कौशिक ने शिक्षकों के साथ पौधे रोपित किए। नानौता के गांव खुड़ाना में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. प्रविंद्र कुमार, नगर पंचायत के डंपिंग ग्राउंड में नगर पंचायत ईओ बृजेंद्र कुमार चौधरी व सभासद हाजी अब्बास चौधरी, हाशिम चौधरी, नौशाद अंसारी ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागल में राजकीय महिला महाविद्यालय कोटा के पौधरोपण प्रभारी डॉ. प्रताप सिंह रावत के देखरेख में 500 पौधे लगाए गए। डॉ. पूनम यादव, डॉ. कल्पना राव, डॉ. संतोष चौधरी, डॉ. ज्योति त्रिपाठी, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, इस्तिखार अली रहे।

गंगोह के लाला किशनचंद राजकीय महाविद्यालय में पौधारोपण करते विद्यार्थी

गंगोह के लाला किशनचंद राजकीय महाविद्यालय में पौधारोपण करते विद्यार्थी- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह में बाल विकास परियोजना कार्यालय पर पौधा रोपण करती आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां

गंगोह में बाल विकास परियोजना कार्यालय पर पौधा रोपण करती आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed