फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Plantation campaign will start from today

आज से शुरू होगा पौधरोपण अभियान

Wed, 30 Jun 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Plantation campaign will start from today
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर वन महोत्सव की तैयारियां हो चुकी हैं। आज (बृहस्पतिवार) से पौधरोपण का विशेष अभियान चलेगा। जिलेभर में चालू वित्तीय वर्ष में 41,50,584 पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

वन विभाग की तरफ से पौधरोपण के लिए माइक्रो प्लान तैयार कराया गया है। इसके तहत हर विभाग को पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें सबसे ज्यादा लक्ष्य वन विभाग का है। जिले में वन विभाग की पांच नर्सरी में करीब 63 लाख पौधे तैयार हैं, जिन्हें अभियान के तहत पौधरोपण के लिए दिया जाना है। जिला वनाधिकारी ईश्वर चंद्र सिंह का कहना है कि पौधरोपण अभियान के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन

बड़कला रेंज में 3,64,100 पौधे लगाने का लक्ष्य
शाकंभरी। वन विभाग की बड़कला रेंज (बादशाही बाग) में 3,64,100 पौधे लगाए जाने हैं। बड़कला वन क्षेत्राधिकारी आरपी ध्यानी ने बताया कि रेंज के 33 स्थानों पर 331 हेक्टेयर भूमि में पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसमें शीशम, सागौन, बांस, गुटेल, अगस्त, बेहड़ा, आंवला, कंजी, कंजू और ढाक के पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 30 स्थानों पर 320 हेक्टेयर में लगभग 2.50 लाख पौधे लगाए थे, जो विकसित हो गए हैं। उन्होंने बताया कि वन महोत्सव पहली से सात जुलाई तक चलेगा। पौधरोपण अभियान खैरों वाली बीट से प्रारंभ होगा। इसके अलावा चपड़ी बीट, बादशाही बाग, मगनपुरा, खारा, करौंदी बीट में भी पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed