फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Plantation campaign launched by planting a sapling of Maulshree

मौलश्री का पौधा लगाकर किया पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ

Tue, 05 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Plantation campaign launched by planting a sapling of Maulshree
पौधारोपण करते जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने मंगलवार को पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने गांव बुड्ढाखेड़ा पुंडीर में मौलश्री का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि पौधा रोपित करने के साथ ही उसकी देखभाल का संकल्प भी लिया जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को बुड्ढाखेड़ा पुंडीर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने 2017 में संकल्प लिया था कि प्रदेश के वन क्षेत्र को बढ़ाया जाए। इसके चलते प्रदेश के वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है। सभी यह संकल्प लें कि वो पौधा रोपित करेंगे और उसको जीवित रखने के लिए अपने बच्चों की तरह ही उसकी देखभाल करेंगे। यदि अगले वर्ष तक 90 प्रतिशत पौधे जीवित रख सके तो यह हमारी समाज और पर्यावरण को सबसे बड़ी देन होगी। उन्होंने डीएफओ को निर्देश दिए कि पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी आपकी है। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि यदि कोई पेड़ काटने की अनुमति मांगता है तो उससे सामाजिक दायित्व के तहत पौधा रोपण भी कराएं। उन्होंने महिलाओं से बेटी को शादी में एक पौधा अवश्य देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विधायक मुकेश चौधरी ने बेल, जिलाधिकारी ने पिलखन, मुख्य विकास अधिकारी ने बेल के पौधे रोपे। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने प्रभारी मंत्री को बताया कि जनपद का पौधरोपण का लक्ष्य 45.92 लाख रखा गया है। पहले दिन 33 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। बुड्ढाखेड़ा पुंडीर में पौधरोपण के लिए 16 हेक्टेयर भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग आईसी सिंह, डीएफओ शिवालिक वन प्रभाग श्वेता सैन, पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार, महापौर संजीव वालिया, जिलाध्यक्ष भाजपा महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed