फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Plan to install tricolor LED strips on pillars implemented in the state

खंभों पर तिरंगी एलईडी स्ट्रिप लगाने की योजना प्रदेश में लागू

Tue, 31 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Plan to install tricolor LED strips on pillars implemented in the state
तिरंगे की एलईडी की रोशनी से जगमग लाइटो से जगमगाता दिल्ली रोड - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर की प्रमुख सड़कों के डिवाइडर के बीच में लगे खंभों पर तिरंगी एलईडी स्ट्रिप लगाने के नगर निगम के कार्य को शासन प्रदेश भर में लागू करा रहा है। शासन ने सभी निकायों को डिवाइडर के बीच में लगे खंभों को तिरंगी एलईडी स्ट्रिप लगवाने के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं, प्रतिदिन सभी निकायों से ऑनलाइन रिपोर्ट भी मांगी जा रही है, जिसमें पूछा जा रहा है कि आज कितने खंभों पर एलईडी स्ट्रिप लगाई गई हैं।
विज्ञापन

नगर निगम सहारनपुर ने दिल्ली रोड पर कोर्ट रोड से हसनपुर चुंगी तक, बेहट रोड पर, टीपी नगर मार्ग सहित कई प्रमुख मार्गों पर डिवाइडर के बीच में लगे खंभों पर तिरंगी एलईडी स्ट्रिप लगाई हैं। खंभों पर लिपटी तिरंगी एलईडी स्ट्रिप को एक कतार में देखने से तिरंगा नजर आता है। यह राहगीरों को खूब भा रहा है। बीते दिनों जनपद के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय सहित तीन मंत्री सहारनपुर में आए थे। निगम अधिकारियों का कहना है कि उनको नगर निगम का यह कार्य बेहद पसंद आया, जिसके बारे में उन्होंने निगम अधिकारियों से बात भी की थी। उनके यहां से लौटने के बाद शासन ने प्रदेश के सभी निकायों को ऐसा करने के लिए कहा है। नगर निगम करीब अभी तक कई मार्गों के 262 खंभों पर एलईडी स्ट्रिप लगवा चुका है।
विज्ञापन

जगमगाएंगे चौराहे और महापुरुषों की प्रतिमाएं
नगर निगम महानगर के चौराहों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के परिसरों को भी लाइटों से जगमग कर रहा है। फिलहाल डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर लगी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा परिसर में रंगीन लाइटें लगाई गई हैं। अगले एक माह में सभी महापुरुषों की प्रतिमा परिसरों को सुंदर बनाने का निर्णय निगम ने लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख मार्गों पर लगे खंभों पर तिरंगी एलईडी स्ट्रिप लगवाई गई हैं, जिनकी वजह से रात के समय मार्ग तिरंगी लाइटों से जगमग होने के साथ ही और अधिक सुंदर नजर आ रहे हैं, साथ ही इससे लोगों के मन में तिरंगे के प्रति प्रेम की भावना भी उमड़ रही है। नगर निगम के इस काम को प्रदेश में सराहा गया है। अब सभी निकायों में ऐसा कराया जा रहा है।
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed