फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Picnic spot will be built on the ghat of Eastern Yamuna Canal

Saharanpur News: पूर्वी यमुना नहर के घाट पर पिकनिक स्पॉट बनेगा

Sun, 26 Feb 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 26 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Picnic spot will be built on the ghat of Eastern Yamuna Canal
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि मानकमऊ में नहर के दोनों तरफ के घाटों की साफ सफाई कराई जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पूर्वी यमुना नहर के घाट पर पिकनिक स्पॉट बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में इको क्लब का गठन कर छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाए।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा सुरक्षा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि स्टार पेपर मिल एवं राकेश केमिकल्स के आसपास प्रदूषण से हो रही कठिनाईयों का निराकरण कराया जाए। महानगर में सड़क निर्माण कार्य से उड़ रही धूल बचाव के लिए और अधिक पानी का छिड़काव होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने उद्यमियों से शहर में स्थित इकाईयों से पर्यावरण सुधारने के लिए सीआरएस फंड से अधिक राशि देने का आह्वान किया। उन्होंने कुंआखेडा, गंदेवडा घाट के शेष कार्य को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला वन अधिकारी गौतम राय, अपर नगर आयुक्त एसके तिवारी, बीएसए अम्बरीष कुमार, एसडीओ शिवालिक राकेश चन्द्र यादव, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डीसी पांडेय, डीपीआरओ आलोक कुमार शर्मा, रविन्द्र मिगलानी, प्रियेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed