फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pickup vehicle overturned on highway in Saharanpur, 7 people injured, all were going to Piran Kaliyar Sharif

हाईवे पर दर्दनाक हादसा: पिरान कलियर जा रही पिकअप गाड़ी पलटी, मची चीख-पुकार, सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Thu, 18 Jan 2024 10:10 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Jan 2024 10:10 AM IST
सार

Saharanpur Accident News : सहारनपुर में देहरादून हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिरान कलियर शरीफ जा रही पिकअप गाड़ी अचानक पलट गई। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Pickup vehicle overturned on highway in Saharanpur, 7 people injured, all were going to Piran Kaliyar Sharif
सहारनपुर में दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के सेलाकुई से हरिद्वार के पिरान कलियर शरीफ जा रही पिकअप गाड़ी दून हाईवे पर बेकाबू होकर पलट गई। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। पीछे से आ रहे सेना के अधिकारी ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। वहां से तीन को गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


देहरादून के सेलाकुई निवासी 20-25 महिला पुरुष एक पिकअप गाड़ी में सवार होकर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पिरान कलियर शरीफ में जियारत करने जा रहा थे। जैसे ही यह लोग दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में मोहंड से गणेशपुर की तरफ चले तो तेज रफ्तार के कारण चालक पिकअप पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बसपा सुप्रीमो मायावती के एलान से बढ़ी बेचैनी, सियासी गलियारों में चर्चा तेज, यहां बदल गए राजनीतिक समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में हनीफ, शहनाज, अलीशा, रियाज, बतूना, निशा और गुडिया घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे सेना में लेफ्टिनेंट भारत सिंह ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद वे घायलों को अपनी कार से लेकर फतेहपुर सीएचसी पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद शहनाज, बतूना और गुडिया को गंभीर होने पर हायर सेंटर भेज दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मोहंड चौकी पुलिस ने भी जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: UP: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया दरोगा, चार्जशीट में धाराओं को कम करने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed