फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Physicians will get new kit, DM shows seriousness

चिकित्सकों को मिलेगी नई किट, डीएम ने दिखाई गंभीरता

Fri, 10 Apr 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Physicians will get new kit, DM shows seriousness
डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। फतेहपुर के कोविड-19 अस्पताल के चिकित्सकों की ओर से पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट किट की गुणवत्ता पर उठाए गए सवाल का जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया है। डीएम और सीएमओ शुक्रवार को कोविड-19 अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों को सैंपल दिखाया। किट के सैंपल से चिकित्सक संतुष्ट दिखे। डीएम ने फौरन 50 से अधिक किट खरीदने के आदेश दे दिए। सीएमओ को इसके लिए कमेटी बनाने के साथ इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

फतेहपुर में कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है। जहां पर 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजोें का उपचार चल रहा है। बता दें कि अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से कोविड-19 में मौजूद चिकित्सकों के किट की गुणवत्ता पर उठाए सवाल को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिसका जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने संज्ञान लिया। शुक्रवार को डीएम अखिलेश सिंह, सीएमओ डॉ बीएस सोढ़ी को लेकर कोविड-19 फतेहपुर अस्पताल पहुंचे। कोविड-19 के चिकित्सकों को अधिकारियों ने किट सैंपल के तौर पर दिखाया। चिकित्सकों ने सैंपल किट पर संतुष्टि जताई। डीएम ने तुरंत 50 किट के आर्डर दिए। सीएमओ ने कोविड-19 के चिकित्सकों के साथ एक परचेज कमेटी भी बनाई है।
विज्ञापन

अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लिया गया है। कोविड-19 फतेहपुर अस्पताल का तीन बार से अधिक दौरा कर चुका हूं। चिकित्सकों ने कभी ऐसी बात नहीं बताई। चश्मे की मांग थी। जिसे पूरा किया गया। चिकित्सकों का पत्र भी बृहस्पतिवार को शाम को उन्हें प्राप्त हुआ। जिसका संज्ञान लेकर पूरी परचेज कमेटी बनाई गई है। फिलहाल वे खुद सीएमओ के साथ एक सैंपल के तौर पर किट लेकर गए थे। जिसपर फतेहपुर के चिकित्सकों ने संतुष्टि जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी, सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed