{"_id":"6102f25b8ebc3ebf3a5e6dcb","slug":"photos-posted-on-social-media-with-illegal-weapons-saharanpur-news-mrt54961858","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर डाले फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर डाले फोटो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अवैध हथियारों के साथ दो युवकों ने सोशल मीडिया पर अपने फोटो वायरल कर किए। इसके साथ ही धमकी दी कि हमसे मत टकराना। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों युवक देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक युवकों ने पहले सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किए। इसके बाद उन्होंने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर फोटो लगाए हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस आरोपियों के गांव में भी गई, लेकिन उनके खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है मामला उनके संज्ञान में नहीं है। देहात कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
पहले भी कई मामले आ चुके हैं सामने
एक माह पूर्व नकुड़ क्षेत्र में दो युवकों ने हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर अपने फोटो डाले थे। इस मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने सहारनपुर पुलिस को ट्वीट कर जानकारी दी थी। इसी तरह थाना जनकपुरी क्षेत्र में कुछ युवकों ने अवैध हथियारों के साथ गाना शूटकर सोशल मीडिया पर डाला था। पुलिस ने इनमें से कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।