फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pharmacists took out awareness rally against drug addiction

Saharanpur News: फार्मासिस्टों ने नशे के खिलाफ निकाली जागरुकता रैली

Mon, 05 Jan 2026 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pharmacists took out awareness rally against drug addiction
सरसावा में जागरुकता रैली निकालते फार्मासिस्ट। श्रोत फार्मासिस्ट
सरसावा। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने कस्बे में नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को एक जागरूकता रैली निकाली। इसका उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन

रविवार को नशे के खिलाफ जागरुकता रैली का शुभारंभ प्रदेश संगठन मंत्री रजत कुमार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण धवल ने किया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की। संगठन ने यह संकल्प लिया गया कि कोई भी फार्मासिस्ट प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री नहीं करेगा। यदि कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ संगठन कानूनी कार्रवाई कराने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

इस दौरान संदीप आर्य, अंकुश, राजन कुमार, दीपक, संदीप आनंद, ललित कुमार, शरद कुमार, दीपक सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed