फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   PET Exam: Seven Sector and 19 Static Magistrate Appointed

पीईटी परीक्षा: सात सेक्टर और 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त

Wed, 12 Oct 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
PET Exam: Seven Sector and 19 Static Magistrate Appointed
- परीक्षा प्रारंभ होने से आधे घंटे पूर्व तक केंद्रों पर मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

-15 व 16 अक्तूबर को 19 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 35,616 अभ्यर्थी पंजीकृत
- जिलाधिकारी ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 15 व 16 अक्तूबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सात सेक्टर व 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। दो दिन होने वाली परीक्षा के लिए जनपद में 35,616 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से आधे घंटे पहले केंद्रों पर प्रवेश मिलेगा।
जिलाधिकारी अलिखेश सिंह ने बुधवार शाम को सदर तहसील के सभागार में पीईटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। जनपद में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि अभ्यर्थी को प्रथम पाली में 9:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली के लिए 2:30 तक प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

--------
परीक्षा में नकल करते मिले तो होगी कार्रवाई
सहारनपुर। परीक्षा केंद्र के अंदर अभ्यर्थी नकल करते मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। परीक्षा में मोबाइल फोन, आई पैड, पैन ड्राईव हार्ड डिस्क, डेटा कार्ड, कैलकुलेटर, ब्लू टूथ डिवाइस, ईयर फोन, हाथ की घड़ी, एटीएम कार्ड, कोई विद्युत सामग्री और ऐसी सामग्री जो धातु से बनी हो, कान में लगी किसी भी तरह की मशीन आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वेबसाइट से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
सहारनपुर। डीआईओएस रविदत्त ने बताया कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र के साथ एक फोटोयुक्त आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, डाईविंग लाइसेंस,पेन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड) की मूल प्रति लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed