फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Performance of railwaymen at Khanalampura Yard

खानआलमपुरा यार्ड में रेलकर्मियों का प्रदर्शन

Tue, 01 Sep 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Performance of railwaymen at Khanalampura Yard
सहारनपुर। नॉदर्न रेलवे मेंस यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को खानआलमपुरा यार्ड में रेलकर्मियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौजूदा हालात पर चिंता जताई। साथ ही रेलवे यार्ड से लेकर मालगाड़ियों के लिए इस्तेमाल करने वाले सामान की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने रेलवे में बढ़ते निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

यूनियन के शाखा सचिव लखपत सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने कहा कि सात साल पूर्व लगभग 500 कर्मचारी काम कर रहे थे। अब इनकी संख्या 300 से भी कम रह गई है। कर्मचारियों से क्षमता से अधिक कार्य लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब से लॉकडाउन लगा है, तब से मालगाड़ियों का आवागमन ज्यादा हुआ। रेलवे के पास पर्याप्त सामान ही नहीं है। पुराना सामान ही मालगाड़ियों में फिट कराया जा रहा है। इसके बाद भी खामियों के नाम पर कर्मचारियों को ही चार्जशीट दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेलवे यार्ड में कंप्रेशर, क्रेन, वेल्डिंग मशीन सहित अन्य पार्ट्स काफी पुराने हो चुके हैं। जो नया सामान इस्तेमाल किया जा रहा है, उसकी भी अधिक कीमत लगाई जा रही है। ऐसे में रेलवे का दोहरा नुकसान हो रहा है। वहीं, कर्मचारियों को शोषण झेलना पड़ रहा है। यार्ड में कम से कम 70 कर्मचारियों की तैनाती की जाए। इसमें सुरेश चंद पांडेय, विजय कुमार, सुनील कुमार, दीपक कांबोज, दीपक सैनी, प्रशांत, इस्राइल, पवन बालियान, उमाशंकर, सतबीर, परमिंदर, प्रदीप कुमार, राजीव गुप्ता, करोड़ीमल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed