फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People upset due to not making broken roads

सीवर लाइन डल गई, दो महीने बीते पर नहीं बनाई सड़क

Thu, 04 Mar 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
People upset due to not making broken roads
जल निगम ने खोदी गई सड़कों को बिना बनाए छोड़ दिया
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर के कई इलाकों में सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों को बिना बनाए छोड़ दिया है। सीवर लाइन डाले हुए दो माह बीत गए हैं। तेज हवा के साथ उड़ने वाली धूल लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
हकीकतनगर, मिशन कंपाउंड और आवास विकास कॉलोनी में जल निगम की ओर से सीवर लाइन डाली जा रही है। मिशन कंपाउंड में चर्च रोड और पार्श्वनाथ प्लाजा के बराबर वाली सड़क पर सीवर लाइन डाले हुए दो माह से अधिक बीत चुके हैं परंतु सड़कें टूटी पड़ी हैं। यहां के निवासी राजेंद्र कालरा और सुमित शर्मा का कहना है कि टूटी सड़क की वजह से दिक्कत उठानी पड़ रही है। हवा के साथ धूल का गुब्बार उड़ता है। इस वजह से घरों और दुकानों में धूल घुस जाती है। वहीं, बारिश होने पर कीचड़ फैलता है और लोग फिसलकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

हकीकतनगर में छोटा चौक की तरफ जाने वाली सड़क की यही स्थिति है। यहां के डेयरी संचालक गौरव अरोड़ा और किरयाना कारोबारी राजेंद्र गुलाटी का कहना है कि सड़क की हालत बहुत खराब है। सीवर लाइन का कार्य क्षेत्र की कई गलियों में पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क नहीं बनाई जा रही है। इसको लेकर वह नगर निगम में भी पत्र देकर सड़क बनाए जाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिन जगह पर सीवर लाइन डालने का कार्य पूरा हो चुका है, वहां सड़क बनाने का कार्य भी शुरू किया जा रहा है। कई जगह पर सड़कें बन रही हैं। लोगों की समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा।-राजेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम

सड़क टूटी होने की शिकायत नगर निगम में भी आ रही है। सीवर लाइन डालने के बाद सड़क जल निगम को ही बनानी है। लोगों की परेशानी को देखते हुए जल निगम को नगर निगम की ओर से पत्र भी लिखा जा चुका है। जिससे लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े।-संजीव वालिया, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed