फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People struggling with three hours of jam

तीन घंटे जाम से जूझे लोग

Mon, 06 Jan 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
People struggling with three hours of jam
सहारनपुर में कोर्ट रोड पर लगा जाम से जूझते रहे लोग - फोटो : SAHARANPUR
तीन घंटे जाम से जूझे लोग
विज्ञापन

सहारनपुर। जल निगम की ओर से सीवर लाइन बिछाने के लिए शहर के कई जगहों पर की गई खोदाई और निर्माण कार्य के बीच सोमवार दोपहर को लोग करीब तीन घंटे तक जाम से जूझे। राहगीर घंटों तक जाम में फंसे रहे। यातायात पुलिस ने काफी मशक्कत कर वाहनों को निकलवाया। कुछ जगहों पर तो पूरी व्यवस्था ही फेल रही।
जल निगम की ओर से पुलिस लाइन रोड, बैंक ऑफ बड़ौदा रोड, कोर्ट रोड सहित कई अन्य हिस्सों में सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। एक साथ कई जगहों पर खोदाई और निर्माण के चलते सोमवार दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे के बाद तक कोर्ट रोड, दिल्ली रोड और आईटीसी रोड पर जाम लगा रहा। इसके चलते दुपहिया से लेकर भारी वाहन तक जाम में फंसे रहे। इसके चलते वाहनों में सवार लोग जाम खुलने के इंतजार में बेहाल रहे।
विज्ञापन

अभी दूर नहीं हो पाएगी जाम की समस्या
यातायात प्रभारी पवन तोमर ने बताया कि अभी कुछ दिन तक जाम के हालात ऐसे ही रहेंगे। जल निगम की ओर से सीवर लाइन के लिए खोदाई और निर्माण कार्य के कारण यह परेशानी चल रही है। जल निगम के अफसरों से अनुरोध किया जाएगा कि अधिकतर कार्य रात में ही पूरा कर लिया जाए ताकि दिन में लोगों को कम परेशानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed