फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People shivering due to cold wave, maximum temperature also dropped

शीत लहर से कांपे लोग, अधिकतम तापमान भी गिरा

Fri, 17 Dec 2021 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
People shivering due to cold wave, maximum temperature also dropped
सहारनपुर। दिन भर शीत लहर चलने की वजह से लोगों के हाड़ तक कांप उठे। अधिकतम तापमान में गिरावट आने की वजह से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। ठंड के बीच स्कूल जाना बच्चों के लिए मुश्किल रहा। ऐसे में लोग दिन भर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह मौसम में कोहरा रहा, जिसका असर देहात में अधिक रहा। हालांकि कोहरा सुबह 7:30 बजे तक छट गया, मगर इसके बाद शीतलहर शुरू हो गई। दिन में धूप रहने के बावजूद शीत लहर ने ठंडक बनाए रखी। सबसे खास बात यह रही कि न्यूनतम तापमान तो बृहस्पतिवार की तुलना में बढ़ा, लेकिन अधिकतम तापमान गिरने की वजह से ठंडक से राहत नहीं मिल सकी। लोग दिन भर गर्म कपड़ों और चादरों में लिपटे नजर आए। ठंड से बचने के लिए लोगों को दिन ही में अलाव जलाने पड़े। उधर, स्कूली बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। अभिभावक दुपहिया वाहनों पर बच्चों को गर्म कपड़ों से पूरी तरह कवर कर स्कूल ले जाते नजर आए। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन

नगरायुक्त ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पार्षदों को साथ लेकर नगर निगम के स्थायी रैन बसेरे और प्रभु जी की रसोई का निरीक्षण किया। रैन बसेरे में बिस्तरों की स्थिति, साफ-सफाई और महिलाओं के लिए बने अलग कक्ष को देखा। सड़क पर रात बिताने वाले निराश्रितों से रैन बसेरे की सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। उनके साथ अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, उप नगरायुक्त दिनेश यादव, पार्षद रेखा रोहिला, नंदकिशोर शर्मा, मुकेश गक्कड़, गोपालदास, भूरा सिंह प्रजापति, प्रदीप उपाध्याय, सुनील शर्मा, रमेश छाबड़ा, यशपाल पुंडीर, पार्षद प्रतिनिधि दिग्विजय चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed