फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People Shiver from the cold, the relief from sunlight

ठंड से कांपे लोग, धूप से मिली राहत

Mon, 08 Jan 2018 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 08 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
People Shiver from the cold, the relief from sunlight
ठंड में अलाव तापते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जनपद में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रविवार को भी न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड से शहर से देहात तक लोग कांपते रहे। हालांकि कोहरा छंटने और धूप निकलने के बाद कुछ राहत जरूर मिली। लेकिन सूरज ढलते ही सर्द हवाओं ने फिर से मुश्किल बढ़ा दी।
विज्ञापन


रविवार तड़के पांच बजे सहारनपुर का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय मौसम में भारी कोहरा रहा, जो शनिवार रात नौ बजे से पहले ही आ गया था। कोहरे के साथ ही शीतलहर से ठंडक अधिक रही। हालांकि कोहरा जल्दी छंट गया।
विज्ञापन


दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत रही। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। मगर सूर्य के अस्त होने के बाद फिर से तापमान तेजी से गिरा। शाम पांच बजे तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। गर्म कपड़े भी ठंड से राहत नहीं दिला पा रहे हैं। लोगों केे अलाव  का सहारा लेना पड़ रहा है। अलाव के लिए पर्याप्त सामग्री न मिलने की वजह से लोग कचरा और पॉलीथिन जलाने को मजबूर हैं, जो पर्यावरण के साथ ही लोगों की सेहत पर भी असर डाल रहा है।


दस तक बढ़ी स्कूलों में छुट्टी
सहारनपुर। ठंड के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की छुट्टी दस जनवरी तक बढ़ा दी है। गौरतलब है कि जनपद में पहली जनवरी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके चलते प्रशासन ने आठवीं तक के बच्चों की छह जनवरी तक छुट्टी कर दी थी। सात जनवरी को रविवार का अवकाश रहा। रविवार को भी ठंड का असर कम न होने की वजह से प्रशासन ने छुट्टी दस जनवरी तक बढ़ा दी है। बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की। साथ ही परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों से स्कूलों में उपस्थित रह कर अन्य काम निपटाने के निर्देश दिए हैं।    ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed