फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People of Muslim society took membership of BJP

मुस्लिम समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली

Mon, 01 Nov 2021 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
People of Muslim society took membership of BJP
नुमाइशकैंप में आयोजित कार्यक्रम में सरकारों की योजनाओं की जानकारी देती भाजपा महिला मोर्चा की प? - फोटो : SAHARANPUR
गांव घन्ना खड़ी सहित कई स्थानों पर सदस्या अभियान कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक एम. आजाद अंसारी ने कहा केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने सर्वसमाज के लोगों के लिए काम किया है। इसीलिए आज मुस्लिम समाज के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
गांव घन्ना खड़ी में आयोजित सदस्यता अभियान में एम. आजाद अंसारी मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए मुस्लिम समाज के कई लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान संयोजक मास्टर जब्बार ,सरदार गुरभेज सिंह पेजी, कमलजीत सिंह, पूर्व प्रधान मुमताज पहलवान, उमेश धीमान, नितिन त्यागी, कलीम अहमद, जावेद मलिक, मोहम्मद फहीमद, शेखर राणा, मनोज राणा, मरगूब, अब्दुल रागिब, धर्मपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

मिस्ड कॉल से बनाया सदस्य
सहारनपुर। देहरादून चौक पर भाजपा जनक मंडल द्वारा लगाए शिविर में कई लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। कैप का शुभारंभ पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने किया। इस मौके पर मिस्ड कॉल के माध्यम से भी लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसमें विदेश संपर्क विभाग के महानगर संयोजक सुनील गुप्ता, विपिन सलूजा गजेंद्र सैनी, रमनदीप सिंह, जितेंद्र नागर, सुधीर पंवार, प्रवीण वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकारों में महिलाएं सुरक्षित
सहारनपुर। नुमाइश कैंप में भाजपा महिला मोर्चा ने कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा व केशव मंडल प्रभारी विनीता चौहान ने कहा भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाएं सुरक्षित हैं। महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार ने कई योजनाएं संचालित की हैं, इनका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। इस दौरान रीतू कश्यप, ममता जैन आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed