{"_id":"61a270c0594b1c0c833c8022","slug":"people-of-kashyap-community-took-out-procession-in-the-city-saharanpur-news-mrt5666295198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्यप समाज के लोगों ने शहर में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्यप समाज के लोगों ने शहर में निकाला जुलूस
विज्ञापन
बेहट में जुलूस लेकर तहसील मुख्यालय की तरफ जाते कश्यप समाज के लोग
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। कश्यप समाज के सम्मेलन में 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की गई। सम्मेलन के बाद कश्यप समाज के लोगों ने तहसील मुख्यालय तक जुलूस निकाला और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
शाकंभरी देवी रोड स्थित एक पैलेस में कश्यप एकता क्रांति मिशन के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ महर्षि कश्यप व बाबा कालू के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कश्यप ने कहा हमारा समाज 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने की मांग को लेकर लंबे अरसे से संघर्षरत हैं। यदि केंद्र व प्रदेश सरकार ने 17 अति पिछड़ी जातियों का आरक्षण लागू नहीं किया तो विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कश्यप समाज इसका जवाब देगा। सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु मिश्रा ने पूर्व सांसद फूलन देवी के बारे में अभद्र टिप्पणी करने पर भी रोष व्यक्त किया और रुहालका प्रकरण में कश्यप समाज के लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
इसके बाद सभी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे और यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें सुभाष कश्यप, सुमित, सतीश, प्रताप सिंह आर्य, रफल सिंह, बीरमपाल,विशाल, सुनील, सोमपाल व एडवोकेट सोहन लाल आदि ने विचार रखे। कश्यप एकता क्रांति एकता मिशन के जिला मंत्री सुमित कश्यप, राजन कश्यप कादरपुर, जिला महासचिव विशाल कश्यप, हुकम सिंह कश्यप, रमेश, जोनी, प्रदीप, सुशील, शुभम, शक्ति, अशोक आदि रहे।