फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People in the fair, know to the life of Jesus

मेले में उमड़े लोग, यीशु के जीवन को जाना

Tue, 26 Dec 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 26 Dec 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
People in the fair, know to the life of Jesus
सेंट मैरी एकेडमी में क्रिसमस पर्व पर लगे मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्रिसमस के अवसर पर सोमवार को मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मैरी एकेडमी में क्रिसमस चैरिटी मेले का आयोजन किया गया। मेले में प्रभु यीशु मसीह और मदर मैरी पर आधारित झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। 
विज्ञापन


इनके अलावा लगे स्टॉल्स पर तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद भी चखा। मेले में कई तरह के झूले भी लगे थे। अमर उजाला इस आयोजन में मीडिया पार्टनर रहा। मेले का उद्घाटन डीएम पीके पांडेय, सीओ द्वितीय मुकेश चंद्र मिश्र, सुरेंद्र चौहान, जेपी नायर, प्रधानाचार्य फादर थारसिस फ्लोरेंस ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीएम ने कहा कि भारत दुनिया का एकलौता देश है, जहां इतने धर्मों का समावेश है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी धर्म दुनिया को मानवता का संदेश देते हैं। हम किसी भी धर्म को मानने वाले हों, मगर हमें दूसरे के धर्म का भी सम्मान करना चाहिए। प्रभु यीशु मसीह और मदर मैरी पर सजी झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। बच्चों ने क्रिसमस पर आधारित कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टॉल्स पर तरह-तरह के व्यंजन सजे थे, जिनका लोगों ने स्वाद चखा। अनेक कंपनियों के कपड़ा, पुस्तकों, इलेक्ट्रानिक्स के सामान, लकड़ी के सामान आदि के स्टॉल्स लगाए गए थे। डीएम और सीओ समेत तमाम अतिथियों ने भी स्टॉल्स पर जाकर स्टॉल संचालकों से बात की।

तरह-तरह के झूले भी मेले का प्रमुख आकर्षण रहे, जिनमें बच्चों ने खूब मस्ती की। ट्रेन वाला झूला सबसे अधिक लोकप्रिय रहा। मेले में शहर के एक दर्जन से अधिक स्कूलों के शिक्षकों और बच्चों ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान सदर बाजार कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा, प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसायटी के महासचिव सुधीर जोशी, नरगिस मलिक, पूनम श्रीवास्तव, सुरेखा शर्मा, बबीता मलिक, डा. किरण पेशीन मिस्री, प्रज्ञा मलिक, सुषमा बजाज, सौरभ बजाज, मधुर बजाज, सैय्यद मुदस्सिर हुसैन, फादर एल्बर्ट, चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, व्यापारी नेता अनुराग मलिक आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन अनुज शर्मा ने किया। अंत में प्रधानाचार्य फाद थारसिस फ्लोरेंस ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और बच्चों का मेले में पहुंचने के लिए आभार व्यक्त किया और क्रिसमस की बधाई दी।

उधर, चिलकाना में न्यू कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चें सेंटा क्लाज की ड्रेस पहन कर पहुंचे। फैंसी ड्रेस में डाक्टर बने आर्यन एवं वेदांश, अध्यापक में पलक एवं फरहान, परी में अन्नया एवं सारा, राधा में आस्था एवं आयत, कृष्ण में अवनी, वकील में अंशुमन, सेंटा क्लाज में अन्नत विजयी रहे।

विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने अभी तो पार्टी शुरू हुई है, संदेशे आते है, हे ईश्वर हे अल्ला, जिंगल बैल आदि कार्यक्रमों पर अशर अली, सागर सैनी, ईशु, ऐमन, अनुश्का, वंश, निखिल, अन्नया, अपूर्वा आदि ने अपनी प्रस्तुति दी।


प्रबंधक श्याम कुमार सैनी और प्रधानाचार्य बिजेंद्र कौशिक ने से आयोजन से छिपी प्रतिभा को सभी के सम्मुख लाने का अवसर मिलता है। इस दौरान सुरेश सैनी, पवन गुंबर, इन्तजार बेग, विकास सैनी, नावेद अली, मीनाक्षी, अलका, आमरा, असमा, प्रिति, दिव्या, सोनिया आदि रहे। संचालन बिंदिया और फरहीन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed