फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People in contact with Talha on the radar of ATS

एटीएस की रडार पर तलहा के संपर्क में रहे लोग

Tue, 10 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
People in contact with Talha on the radar of ATS
देवबंद/सहारनपुर। बांग्लादेशी निवासी तलहा तालुकदार बिन फारुक को तीन दिन की रिमांड पर लेकर एटीएस ने पूछताछ की, जिसमें एटीएस को कई अहम सुराग मिले हैं। आरोपी तलहा के संपर्क में रहे लोग एटीएस की रडार पर आ गए हैं, जिनसे एटीएस जल्द ही पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

बांग्लादेश के गांव बरगुआली थाना दाउदकंदी जिला कुम्मिला डिवीजन चटाग्राम निवासी तलहा तालुकदार बिन फारुक पुत्र फखरुज्जमा बीते पांच सालों से पहचान बदलकर देवबंद में रह रहा था। एटीएस ने 29 अप्रैल को उसे देवबंद के एक मदरसे से गिरफ्तार किया था, जिसके पास से बांग्लादेशी करेंसी, संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए थे, साथ ही उसके पास से मिले मोबाइल फोन कॉल डिटेल के आधार पर पता चला था कि आरोपी बांग्लादेश निवासी कई लोगों के संपर्क में था। एटीएस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

अब एटीएस ने तलहा को तीन दिन रिमांड पर लिया था, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में तलहा ने एटीएस को कई अहम जानकारियां दी हैं। इसके बाद कई अन्य लोग भी एटीएस की रडार पर आ गए हैं, जिनसे एटीएस पूछताछ करने के साथ ही गिरफ्तार भी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेज बनाने वालों पर भी कार्रवाई तय
सूत्रों का कहना है कि तलहा के भारतीय दस्तावेज बनवाने लोग भी एटीएस की रडार पर आ गए हैं, जिन पर कार्रवाई होना तय है। इस बिंदु पर भी एटीएस को अहम सुबूत मिले हैं। वहीं, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि रिमांड के बाद तलहा को वापस जेल भेज दिया गया है। एटीएस की पूछताछ के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed