{"_id":"59a1c8d04f1c1b83108b48c3","slug":"people-give-food-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने घर से लाकर खिलाया खाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने घर से लाकर खिलाया खाना
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भोजन कराते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से स्टेशन पर रह रहे यात्रियों के लिए गुरुद्वारा सेवा समिति, शहर के सामाजिक संगठन ने खाना पहुंचाया।
सोनू खालसा, इंद्रजीत, बुलशन, नंद किशोर, रविंद्र, संजय आहूजा, पंकज जैन, अमरजीत सिंह अपने-अपने घरों से खाना लेकर पहुंचाते रहे। प्रभु की रसोई के संयोजक शीलत टंडन ने बताया कि यहां लगभग साढ़े पांच सौ लोगों को खाना खिलाया गया है। यह अन्य दिनों की अपेक्षा लगभग डेढ़ सौ अधिक अधिक हैं। जिनमें अधिकांश रेल यात्री हैं।
संबंधित खबरें पेज 8 पर भी
जिले में 12 हजार से अधिक राम-रहीम के अनुयायी
डेेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के सहारनपुर में भी 12 हजार से अधिक अनुयायी हैं। इस संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है।
पुलिस रात भर अलर्ट रही और प्रमुख स्थानों पर चौकसी रखी। डेरा और मोहल्लों में विशेष रूप से पुलिस की तैनाती की गई। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर आरआरएफ एवं पुलिस को तैनात कर दिया गया। डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी, एएसपी, एडीएम समेत तमाम अधिकारी निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
तैनात कर दिया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारी मानकर चल रहे हैं कि राम रहीम के अधिकांश अनुयायी इस समय पंचकूला एवं अन्य स्थानों पर है। लेकिन सहारनपुर में भी काफी संख्या में अभी भी अनुयायी हैं। जिस कारण सतर्कता बरती जा रही है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस बल के अलावा आरआरएफ भी तैनात कर दी गई है। रात भर शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक स्थिति पर नजर रखने के लिए भ्रमण करते रहे। रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।
दो कंपनी आरएएफ और पीएससी मंगाई गई
हरियाणा सीमा पर होने के चलते सहारनपुर को संवेदनशील माना जा रहा है। जिसके चलते सहारनपुर में आरएफ की दो कंपनियां तथा पीएससी की भी दो कंपनियां अतिरिक्त मंगाई गईं हैं।
स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि सहारनपुर में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। सभी अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट हैं। जिले की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। डेरा अनुयायियों वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात है। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।