फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pension of PwDs will come to account in 30 days

30 दिन में खाते में आएगी दिव्यांगजनों की पेंशन

Sun, 25 Oct 2020 09:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Pension of PwDs will come to account in 30 days
सहारनपुर। ऑनलाइन आवेदन करने के 30 दिन के अंदर दिव्यांग व्यक्ति के खाते में पेंशन आएगी। इसके लिए पात्र व्यक्ति को अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा। पहले सभी जांच पूरी होने में चार से पांच माह तक समय लग जाता और फार्म अटके रहते थे, लेकिन अब दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को एक माह में सभी जांच पूरी करनी होगा।
विज्ञापन

इसको लेकर शासन ने गाइड लाइन जारी की है। जिले में 15449 दिव्यांगजन पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। अक्तूबर माह में 197 नए दिव्यांगजनों ने पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। पहले दिव्यांगजनों की पात्रता को लेकर होनी वाली जांच में चार से पांच माह लगते थे। इस वजह से दिव्यांगजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसको लेकर दिव्यांगजन संगठन के जिलाध्यक्ष रूपेश की ओर से उच्चाधिकारियों को पत्र भी लिखे गए, जिसमें कहा कि आवेदन करने के पांच माह बाद भी पेंशन नहीं मिली है, लेकिन शासन ने अब आवेदन करने के 30 दिन के अंदर पेंशन खाते में पहुंचाने का प्रावधान किया है। इसके लिए सभी जांच दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को एक माह में पूरी करनी होगी। ताकि समय पर पात्र व्यक्ति को पेंशन मिलनी शुरू हो जाए।
विज्ञापन

- ऑनलाइन आवेदन करने के एक माह के अंदर दिव्यांग व्यक्ति के खाते में पेंशन का पैसा आ जाएगा। एक माह से ज्यादा का समय नहीं लगेगा। विभाग की ओर सेक 30 दिन के अंदर सभी जांच पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभय श्रीवास्तव, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed