{"_id":"5dfa69338ebc3e87bc069462","slug":"peace-in-saharanpur-external-elements-should-not-mischief-so-internet-closed-saharanpur-news-mrt4593003112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में शांति, बाहरी तत्वों न करें शरारत, इसलिए इंटरनेट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में शांति, बाहरी तत्वों न करें शरारत, इसलिए इंटरनेट बंद
विज्ञापन
सहारनपुर। देश में कई जगह हुए हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए सहारनपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसलिए इंटरनेट सेवाएं भी बंद की गई है। एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि जनपद में शांति है। जिले से बाहर कोई व्यक्ति इंटरनेट के माध्यम से सहारनपुर में अफवाह फैैलाकर माहौल खराब न कर दे, इसलिए अहतियात के तौर पर इंटरनेट बंद किया गया है। इसके अलावा पूरे जनपद में चौकसी बरती जा रही है।
प्रशासन ने रविवार की रात 12 बजे इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थी, जो बुधवार को भी बंद रही। इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से अब लोग परेशान हो रहे हैं। इस संबंध में एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि अहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद की गई है। जिले में शांति है। सभी 21 थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों के सामाजिक संगठनों और जिम्मेदार लोगों से सहयोग करने लिए बैठक की है। पुलिस को सभी वर्गों का पूरा सहयोग मिल रहा है। इंटरनेट बंद रखने की मुख्य वजह है कि कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं। इन लोगों पर पुलिस की नजर है। जनपद के बाहर के लोग सहारनपुर में किसी तरह की अफवाह न फैला पाएं, इसलिए अभी इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
सहारनपुर। महानगर में बुधवार को भी पुलिस ने कड़ी चौकसी बरती। घंटाघर, थाना कुतुबशेर तिराहा, देहरादून चौक, चिलकाना रोड, जैन बाग, खानआलमपुरा सहित मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस तैनात रही। इसके साथ ही थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ अपने क्षेत्रों में आरएएफ के साथ भ्रमण करते रहे।