फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pastors clash over meter installation, report lodged

मीटर लगाने को लेकर पादरी भिड़े, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Feb 2020 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pastors clash over meter installation, report lodged
मीटर लगाने को लेकर पादरी भिड़े, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

सहारनपुर। मिशन कंपाउंड स्थित सीएनआई चर्च का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मीटर लगाने को लेकर चर्च के वर्तमान पादरी और पूर्व पादरी ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने दोनों ओर से मामला दर्ज किया है। कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि शुक्रवार की शाम मिशन कंपाउंड स्थित चर्च परिसर में वर्तमान पादरी नथानियल दास के परिवार और इसी चर्च के पूर्व पादरी जोन वेस्ली के बीच बिजली का मीटर लगाने को लेकर विवाद होने के साथ मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और दोनों का मेडिकल कराया। दोनों पादरियों की ओर से आई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि पूर्व पादरी जोन वेस्ली और वर्तमान पादरी नथानियल दास के बीच चर्च को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दोनों एक-दूसरे पर पहले भी आरोप लगा चुका है। पहले भी एक मामला दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed