फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Passengers queue at the ticket window due to the removal of ATVM

Saharanpur News: एटीवीएम हटने से टिकट खिड़की पर लग रही यात्रियों की लाइन

Wed, 19 Apr 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 19 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Passengers queue at the ticket window due to the removal of ATVM
सहारनपुर। ए श्रेणी के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को टिकट के लिए लाइन में न लगना पड़े, इसलिए एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिग मशीन) लगाई गई थी, लेकिन जब से मशीनें हटीं हैं, तब से अनारक्षित टिकट के लिए खिड़की पर यात्रियों की लंबी लाइन लग रही है। यात्रियों का आरोप है कि सात में से महज तीन खिड़की से ही टिकट दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर करीब पांच साल पहले पांच ऑटोमेटिक टिकट वेंडिग मशीन अनारक्षित टिकट प्रणाली के पास लगाई गई थी। इन मशीनों पर रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों को तैनात किया गया था, जिससे यात्रियों को मशीनों से टिकट लेने में कोई दिक्कत न हो सके। इन मशीनों के लगने से अनारक्षित टिकट प्रणाली खिड़की पर भी भार कम हो गया था।
विज्ञापन


अब इन मशीनों का समय पूरा होने के बाद रेलवे ने हटा दिया है, साथ ही जो कर्मचारी इन पर तैनात थे, वह भी घर पर बैठ गए हैं। इन मशीनों के हटने से यात्री परेशान हैं। क्योंकि अनारक्षित टिकट खिड़की पर भीड़ अधिक होने के चलते टिकट नहीं मिल पाता है। लंबी लाइन में लगकर टिकट लेना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों को समय पर टिकट नहीं मिलने से उनकी ट्रेन छूट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सीएमआई प्रदीप गिल्होत्रा ने बताया कि ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन का समय पूरा हो गया था, इसलिए उन्हें हटा लिया है। अब जल्द ही नई मशीनें आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed