{"_id":"68dadad968383feea40d6c5c","slug":"passenger-assaulted-by-tte-on-chandigarh-express-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-159778-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चंडीगढ़ एक्सप्रेस में यात्री के साथ टीटीई ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चंडीगढ़ एक्सप्रेस में यात्री के साथ टीटीई ने की मारपीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। चंडीगढ़ से लखनऊ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में सीट को लेकर दो यात्रियों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद एक यात्री अन्य कोच में टीटीई के पास सहायता मांगने गया। आरोप है कि टीटीई ने सहायता करने की बजाय यात्री से अभद्रता करते हुए यौन हिंसा तक की धमकी दे डाली। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज करते हुए अंबाला को स्थानांतरित कर दिया है।
कोतवाली मंडी क्षेत्र में लक्खी गेट निवासी सना मिर्जा ने तहरीर देकर बताया कि 21 सितंबर को ट्रेन नंबर 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस के एस-टू कोच में चंडीगढ़ से सीट नंबर 71 पर बैठे था। तत्काल रिजर्वेशन में टिकट बुक किया था। इसी दौरान कोच में एक अन्य यात्री भी सीट पर बैठने के लिए पहुंच गया। सीट को अपनी बताने लगा। पीड़ित यात्री ने उसे टिकट दिखाया। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। काफी देर तक दोनों के बीच कहासुनी होती रही। पीड़ित सना मिर्जा ने टू-एसी कोच में पहुंचकर टीटीई से शिकायत की।
आरोप है कि कोच में मौजूद दो टीटीई ने समस्या सुनने के बजाय गालियां दीं, साथ ही थप्पड़ और धक्का-मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप यह भी है कि टीटीई ने उसे शौचालय में ले जाकर यौन हिंसा की बात कही। इसके बाद यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल की। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी। वहां यह कहकर टाल दिया दिया शिकायत सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर करनी होगी। पीड़ित ने टीटीई की खींची फोटो को भी जीआरपी थाना पुलिस को सौंप दिया है। सहारनपुर जीआरपी ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज करते हुए अंबाला कैंट को स्थानांतरित कर दिया है।