फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Passed traffic month, accidents did not decrease

बीत गया यातायात माह, कम नहीं हुए हादसे

Sun, 01 Dec 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Passed traffic month, accidents did not decrease
सहारनपुर। यातायात माह का शनिवार को समापन हो गया। यातायात माह में अधिकारियों द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए हर दिन जागरूकता कार्यक्रम किया। चालान किए और हेलमेट तक वितरित किए, लेकिन न हादसे कम हुए और न ही दुर्घटना में मृतकों के आंकड़ों में ही कमी आई।
विज्ञापन

सहारनपुर में पूरे नवंबर में यातायात माह के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यातायात पुलिस, सिविल पुलिस एवं संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को जागरूक करने के लिए हर तरह से प्रयास किए। स्कूलों में कार्यक्रम किया तो नुक्कड़ नाटक कराए गए। पर्चे बंटवाए गए। हेलमेट तक बंटवा दिए गए, जिससे लोगों में हेलमेट पहनने की आदत बने तथा हादसे में जान न जाने पाए। लेकिन यातायात माह में भी हादसों में कोई कमी नहीं आई। यातायात पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ही नवंबर के तीस दिनों में 32 हादसे हुए। हालांकि पुलिस के रिकॉर्ड में हादसों में मौतों के आंकड़े 20 ही दर्ज हैं और लगभग दो दर्जन लोग घायल हैं, जबकि वास्तव में मृतकों की संख्या 25 से अधिक एवं घायलों की संख्या 30 से अधिक है। ऐसा नहीं है कि पुलिस ने यातायात के नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई न की हो। दस हजार से अधिक लोगों का चालान किया और एक करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। लेकिन कोई सुधार नजर नहीं आया।
विज्ञापन

नवंबर में कुल चालान- 10554
-बिना हेलमेट - 5202
- बिना लाइसेंस - 2388
-ट्रिपल राइडिंग - 677
- बिना सीट बेल्ट - 488
- जुर्माना - 11422800 रुपये
- वसूली - 2050300 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed