{"_id":"625da30344f4851d8c26be1b","slug":"parents-reached-school-against-fee-and-transportation-fee-hike-saharanpur-news-mrt5850353189","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस और परिवहन शुल्क वृद्वि के खिलाफ स्कूल पहुंचे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस और परिवहन शुल्क वृद्वि के खिलाफ स्कूल पहुंचे अभिभावक
विज्ञापन
बिहारीगढ़ स्थित स्कूल में अपना विरोध दर्ज कराने पहुंचे अभिभावक
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। जीआरडी पब्लिक स्कूल प्रबंधन द्वारा की गई फीस और परिवहन शुल्क में वृद्धि के खिलाफ अभिभावकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराया। कहा कि यदि फीस वृद्धि वापिस नहीं होती तो वे अपने बच्चों को स्कूल से हटा लेंगे।
सोमवार को बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानाचार्य अंशुल सिंघल से वार्ता कर समस्या का निदान करने की बात कही। अभिभावकों का कहना था जब उन्होंने स्कूल में अपने बच्चों का प्रवेश कराया तब उन्हें एनसीईआरटी की किताबों से शिक्षा ग्रहण करने की बात कही गई थी लेकिन अब विद्यालय प्रबंधन निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने को मजबूर कर रहा है। बीते वर्ष की अपेक्षा स्कूल फीस व परिवहन शुल्क दोगुना कर दिया गया है। चंचल कांबोज, संजय सैनी, राजेश कुमार, मोहित कुमार, हनी कांबोज, राजू कश्यप, सचिन गर्ग, बलवीर सिंह आदि ने आरोप लगाया कि मान्यता कक्षा आठ तक की है, जबकि नामांकन कक्षा 12 तक किया जा रहा है।
उधर स्कूल के प्रधानाचार्य अंशुल सिंघल ने बताया कि फीस वृद्धि नियमानुसार की गई है। अन्य सभी आरोप गलत हैं।