फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   paper mill railway gate remained closed for 11 hours

Saharanpur News: पेपर मिल रेलवे फाटक 11 घंटे रही बंद, लोग रहे परेशान

Sun, 27 Nov 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
paper mill railway gate remained closed for 11 hours
रेलवे ट्रैक सुधार के लिए सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक चला काम
विज्ञापन

29 नवंबर और एक दिसंबर को भी बंद रहेगा रेलवे फाटक
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रेलवे ट्रैक सुधार के लिए रविवार को पेपर मिल रेलवे फाटक 11 घंटे बंद रहा। इसकी वजह से हजारों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब 29 नवंबर और एक दिसंबर को भी फाटक बंद रहेगा।

रविवार को सहारनपुर-टपरी रेलमार्ग पर पड़ने वाले रेलवे फाटक 84 ए/सी (पेपर मिल फाटक) को चैकरेल लगाने, मशीन से पैकिंग कर गतिरोध समाप्त करने और रोड सरफेस मरम्मत करने के लिए बंद रहा। सुबह नौ बजे से लेकर रात आठ बजे तक रेलवे ट्रैक सुधार का काम जारी रहा। इस अवधि में महानगर से टपरी, नागल, तल्हेड़ी, देवबंद और मुजफ्फरनगर जाने वाले लोगों ने डीएम आवास, दाबकी, परागपुर के रास्ते का सहारा लिया। इसके अतिरिक्त कुछ लोगों को दिल्ली रोड बाईपास से निकलना पड़ा। लंबी दूरी तय करने में लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। खास बात यह रही कि काम से ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ तेजवीर सिंह ने बताया कि रात आठ बजे के बाद फाटक को आवागमन के लिए खोल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed