फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Panipat police arrested arrest, not accused

पानीपत पुलिस ने गिरफ्तारी को दी दबिश, नहीं हत्थे चढ़ा आरोपी

Sun, 13 Sep 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Panipat police arrested arrest, not accused
नानौता (सहारनपुर)। पिछले सप्ताह पानीपत में मारपीट और हाथ कटने का शिकार हुआ नगर निवासी युवक वहां मासूम बालक से कुकर्म के प्रयास का आरोपित है। उस पर पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज है। पानीपत के डीएसपी ने खुद वीडियो जारी कर यह जानकारी दी। वहां की पुलिस उसकी दबिश में भी आई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

नगर निवासी युवक इखलाक पुत्र फकीरा पिछले चार पांच दिन से राजनीतिक लोगों के बीच चरचा का विषय बना है। सांसद और सपा जिलाध्यक्ष सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग उससे सहानुभूति जताने आ चुके हैं। इखलाक का पिछले सप्ताह पानीपत में हाथ कट गया। उसने बताया वहां वह एक घर में पानी मांगने गया, वहां कुछ लोगों ने मारपीट कर उसका हाथ काट लिया। उक्त मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब पानीपत के डीएसपी सतीश सिंह ने शनिवार की शाम इस संबंध में एक वीडियो जारी किया। उन्होंने बताया सात सितंबर की रात में साढ़े बजे किशनपुरा स्थित चांदनी बाग पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के घर से उसका सात वर्षीय मासूम बालक अपने बिस्तर से गायब हो गया। परिजनों ने तलाश की तो बालक नग्न हालत में पार्क में मिला, वहां नानौता का युवक अखलाक उसके साथ कुकर्म का प्रयास कर रहा था। उस वक्त आरोपी मौके से फरार हो गया था। इसके खिलाफ पॉस्को एक्ट 6/16 सहित अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया आठ सितंबर की सुबह जीआरपी को रेलवे लाइन के पास आरोपी युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। आरोपी ने बताया कुछ लोगों ने मारपीट कर उसका हाथ काट डाला है। उन्होंने बताया इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानौता थानाध्यक्ष ने बताया मामला हरियाणा के पानीपत का है। जहां नगर निवासी इखलाक पुत्र फकीरा के विरुद्ध कुकर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज है। शनिवार की शाम इखलाक को गिरफ्तार करने हरियाणा पुलिस भी आई, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed