फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Palikadhyksh on sadhve prache's statement fray

साध्वी पर पालिकाध्यक्ष के बयान से बखेड़ा

Tue, 06 Oct 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 06 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Palikadhyksh on sadhve prache's statement fray
साध्वी प्राची को लेकर पालिकाध्यक्ष माविया अली के बयान पर बखेड़ा हो गया है। इस मामले में बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पालिकाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि पालिकाध्यक्ष पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से प्रेरित हैं। इसलिए उनके पाक से संबंधों की जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन


सोमवार को नगर कार्यालय पर आयोजित बैठक में बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने कहा कि पालिकाध्यक्ष माविया अली सांप्रदायिक बयानबाजी करके क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने में लगे हुए हैं। उनका पूरा बयान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से प्रेरित लगता है। उनके फोन डिटेल व पाकिस्तानी संबंधों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दादरी कांड सुनियोजित व आतंकी न होकर मात्र एक हादसा है और पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, जिस पर अब राजनीति करने की जरूरत नहीं है। इससे पूर्व भी नगर में हो चुके कई मामलों के दोषियों को पालिकाध्यक्ष का संरक्षण प्राप्त है। विकास त्यागी ने कहा कि माविया अली यदि साध्वी प्राची की जगह हुर्रियत पर बोलते तो ठीक रहता। प्रशासन को तुरंत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजना चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा मंडलाध्यक्ष पंकज त्यागी ने कहा कि माविया अली द्वारा नगर में औरंगजेब के नाम से सड़क का प्रस्ताव रखना तुच्छ मानसिकता का परिचायक है। अच्छा होता वह सड़क का नामकरण पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर करते। पंकज त्यागी ने कहा कि माविया अली की वार्ता की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। बता दें कि रविवार को पालिकाध्यक्ष माविया अली ने प्रेस कांफ्रेंस में साध्वी प्राची के गोमांस खाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की हत्या कर देने वाले ब्यान की निंदा करते हुए कहा था कि जिस तरह की भाषा का प्रयोग साध्वी प्राची कर रही हैं ऐसे में यदि कोई उनकी हत्या कर देता है तो यह उनकी नजरों में जायज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष का बयान आपसी सौहार्द के लिए खतरा : हिंजामं
देवबंद। हिंदू जागरण मंच कार्यालय पर आहूत बैठक में मंडल अध्यक्ष डा. श्याम सिंह पंवार ने कहा कि माविया अली का बयान आपसी सौहार्द के लिए खतरा है तथा गोहत्यारों को बढ़ावा देने वाला है। नगर में आक्रोश बढ़ाने वाले बयान जारी करना और साध्वी प्राची की हत्या का फरमान जारी करना कानून की दृष्टि में अपराध है। जिसकी हिंजामं कड़ी निंदा करता है। जिलाध्यक्ष अरविंद त्यागी ने कहा कि आरएसएस को ऐसी घटना से जोड़कर पालिकाध्यक्ष अपने को बड़ा नेता जाहिर करना चाहते हैं। दादरी की घटना पर जहरीली बयानबाजी करके दंगे भड़काने का प्रयास निंदनीय है। जिला महामंत्री अमित धीमान ने कहा कि गोहत्या करने वाले हिंदू समाज को अपमानित कर आक्रोशित कर रहे हैं, जो क्षेत्र की शांति के लिए खतरा है। इस मौके पर सुशील राणा, अमन गोयल, श्रवण चौधरी, अमित गौतम, सहदेव कश्यप, ओमपाल, शेषपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed