फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Paid tribute to the road, protested against the Municipal Corporation

Saharanpur News: सड़क को दी श्रद्धांजलि, नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 13 Aug 2025 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Paid tribute to the road, protested against the Municipal Corporation
सीएम ग्रिड की सड़क को श्रद्धांजलि- सहारनपुर में हकीकत नगर में कई महीनों से सड़क न बनने पर विरोध
- हकीकतनगर तिराहे पर स्थानीय नागरिकों ने निर्माणाधीन सड़क के बीच की श्रद्धांजलि सभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। हकीकतनगर में निर्माणाधीन सड़क को श्रद्धांजलि देने के लिए स्थानीय लोगों ने मंगलवार को बीच सड़क पर सभा की। इस दौरान नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। श्रद्धांजलि सभा के लिए एक दिन पहले सोमवार को सोशल मीडिया पर शोक संदेश वाला कार्ड वायरल किया गया था।
स्थानीय लोगों ने सड़क के बीच में मेज रखकर उस पर टूटी सड़क का फोटो रखा, जिसके ऊपर लिखा था विनम्र श्रद्धांजलि। इस दौरान महिला और पुरुषों ने चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अधूरी सड़क को मृत बताते हुए श्रद्धांजलि दी, साथ ही नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय निवासी अमित सेठी, बब्बू पंडित, विवेक चौधरी, प्रदीप पाहवा और संचित भूटानी ने नगर निगम पर जन समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि महापौर और नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण सड़क का कार्य पूरा नहीं हो सका है। कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के बाद 31 जुलाई से कार्य पूरी तरह बंद है। अधूरी सड़क पर पत्थर डाले गए हैं, जिन पर से चलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। हर रोज बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बरसात में कीचड़ तो साफ मौसम में धूल उड़ती है, जिससे कारोबार भी चौपट है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भाजपा के ही गढ़ में बदहाली है, जिसके लिए नेता भी जिम्मेदार हैं। इस दौरान सुरती देवी, मीनू, गीता, उषा, पूजा, सोनिया, निशु, सुरेंद्र सेठी, सौरभ दत्त, गौरव, महेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed