फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Paddy purchase: If farmers are harassed, strict action will be taken

धान खरीद: किसानों को परेशान किया तो होगी कडी कार्रवाई

Mon, 03 Oct 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchase: If farmers are harassed, strict action will be taken
आयुक्त कार्यालय कक्ष में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत धान खरीद की समीक्षा की बैठक लेते मण्डला? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों को परेशान किया गया तो संबंधित के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली रोड स्थित मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने कहा कि सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर किसानों का पंजीकरण होना अनिवार्य है। इसलिए किसानों को पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रभारी पिछले सीजन में धान एवं गेहूं बेचने वाले किसानों के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उन्हें पंजीकरण कराने और धान को साफ और सुखाकर क्रय केंद्र पर लाने के लिए प्रोत्साहित करें। धान क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, बैठने के लिए कुर्सियों और छाया के लिए शामियाना की आदि व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि सत्यापन के अभाव में धान की खरीद प्रभावित नहीं होनी चाहिए। मूल्य समर्थन योजना में धान खरीद के लिए जनपद सहारनपुर में 24, मुजफ्फरनगर में नौ और शामली में सात क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संभागीय खाद्य नियंत्रक आशीष कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी श्रीकृष्ण, संयुक्त आयुक्त एवं सहायक निबंधक योगेंद्र पाल सिंह, उपनिदेशक प्रशासन विपणन मंडी परिषद रिंकी जायसवाल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed