फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Paddy procurement will begin from today, 21 procurement centres opened

Saharanpur News: आज से शुरू होगी धान खरीद, 21 क्रय केंद्र खोले

Tue, 01 Oct 2024 04:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 01 Oct 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement will begin from today, 21 procurement centres opened
सहारनपुर। मंगलवार यानी आज से धान की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए जनपद में 21 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें 11 क्रय केंद्र खाद्य विभाग और दस पीसीएफ के हैं। धान की खरीद 31 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन

किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के उद्देश्य से सरकार धान की सरकारी खरीद कराती है। सरकार सिर्फ सामान्य धान और ग्रेड-1 श्रेणी के धान की खरीदारी कराती है। बासमती धान की बिक्री किसान आढ़तियों और ग्राम व्यापारियों को करते हैं। जनपद में धान का कुल क्षेत्रफल 57747 हेक्टेयर है। इसमें करीब 41 हजार हेक्टेयर रकबा बासमती धान का है। प्रदेश सरकार ने सामान्य धान का 2300 रुपये और ग्रेड-1 का 2320 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर रखा है। जनपद को 5000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

-------
-- यह हैं धान क्रय केंद्र --
धान की सरकारी खरीद के लिए खाद्य विभाग ने 11 क्रय केंद्र खोले हैं। इनमें नवीन मंडी सहारनपुर, चिलकाना मंडी प्रथम, चिलकाना मंडी द्वितीय, गंगोह मंडी प्रथम, गंगोह मंडी द्वितीय, नवीन मंडी देवबंद, रामपुर मनिहारान मंडी, नानौता, उपमंडी बेहट, छुटमलपुर मंडी में क्रय केंद्र शामिल हैं। इनके अलावा पीसीएफ के दस केंद्र भी खोले गए हैं। इनमें बीपैक्स कैलाशपुर, पटनी, रणदेवा, गंगोह, तीतरों, डंघेड़ा, घाटेडा, हलवाना, कुर्डीखेड़ा और अनवरपुर बरौली में धान खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

जनपद में धान की खरीद के लिए 21 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें खरीद की तैयारी पूरी हो चुकी है। केंद्रों पर आने वाले धान की खरीद आज से शुरू की जाएगी। सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए किसान का पंजीकरण होना जरूरी है। किसान जनसेवा केंद्र पर जाकर विभागीय पोर्टल पर अपना नवीनीकरण या पंजीकरण अवश्य करा लें।
-- आरपी पटेल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed