{"_id":"5e4adec28ebc3ef285210777","slug":"overload-truck-and-roadways-bus-collision-two-killed-saharanpur-news-mrt4695013100","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन
सरसावा में टोल टैक्स के पास ट्रक और बस की टक्कर में क्षतिग्रस्त ट्रक
- फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। निर्माणाधीन रुड़की-पंचकुला हाईवे पर खनिज सामग्री से लदे 18 टायरा ट्रक और रोडवेज बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक और एक यात्री की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार से मच गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
यह हादसा सोमवार दोपहर ढाई बजे हुआ। निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग रुड़की-पंचकुला पर दुर्घटना हुई। सहारनपुर से सवारियां लेकर यूपी रोडवेज के सहारनपुर डिपो की बस यमुनानगर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस सरसावा से निकलकर हाईवे पर टोल टैक्स के पास पहुंची तो सामने की ओर से बजरी से लदा 18 टायरा ट्रक आ गया, जिसकी गति तेज थी। बस-ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक और एक यात्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से सवारियों को बस से उतारा गया। घायलों को सरसावा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जबकि ट्रक के पहिए के नीचे फंसे बस चालक को निकालने के लिए क्रेन को बुलाया गया। हादसे में जान गंवाने वाले यात्री के पास से लाखों रुपये से भरा बैग मिला, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
थाना सरसावा उप निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि चालक का नाम राम नरेश यादव निवासी ग्राम लाखनौर थाना नागल और यात्री का वर्णित चौधरी निवासी लाखनौर बताया जा रहा है, जो किसी कंपनी में काम करता था। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और ट्रक कब्जे में ले लिया। घायलों को पास के ही अस्पताल में उपचार दिलाकर छुट्टी दे दी गई। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर के लिए जाम लग गया। सड़क दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन मंगाकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, तब जाकर यातायात संचालन सुचारु हो सका।
निर्माण के कारण हर दिन डायवर्ट किए जाते हैं वाहन
- हाईवे पर चल रहे निर्माण के कारण हर दिन वाहनों को कभी अलग-अलग साइड में डायवर्ट किया जाता है। इसी डायवर्जन के समय ही यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर पहुंची रोडवेज की टीम ने ट्रक के विपरीत और गलत दिशा में जाकर बस से टकराने की स्थिति भी बताई है।
हादसों का सबब बन रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन
- सड़क सुरक्षा अभियान से लेकर लगातार कार्रवाई के दावों के बावजूद हाईवे से लेकर अन्य सड़कों पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन हादसों का सबब बन रहे हैं। इनमें सबसे अधिक ओवरलोड और भारी वाहन जिम्मेदार हैं। खनिज, लकड़ी या अन्य सामान से लदे ओवरलोड वाहनों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इन पर लगाम नहीं लग पा रही है। ओवरलोड और अनियंत्रित वाहनों के खिलाफ क्षेत्रवासी भी कई बार हंगामे कर चुके हैं। एक माह पहले खनिज से भरा ट्रक एक स्कूटी को घसीटता हुआ ले गया था। किसी प्रकार स्कूटी सवार की जान बची थी। पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है, जो दुुर्घटनाओं का कारण बनती है।
दो माह में ही जा चुकी है 15 की जान
- जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में दो माह के अंदर ही सड़क हादसों में 15 लोगों की जान जा चुकी है। नागल क्षेत्र में तो एक ही परिवार के चार सदस्यों ने अपनी जान गंवा दी थी।

सरसावा में टोल टैक्स के पास ट्रक के पहियो के बीच फंसा बस चालक- फोटो : SAHARANPUR

सरसावा में टोल टैक्स के पास ट्रक के पहियो के बीच फंसा बस चालक को निकालती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR