{"_id":"6238b78e35844951de07acda","slug":"outsourcing-employees-demonstrated-and-submitted-memorandum-saharanpur-news-mrt581254263","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज में विरोध दर्ज कराते आउटसोर्सिंग कर्मचारी
- फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। बिना जानकारी के आउटसोर्सिंग कंपनी बदले जाने तथा नई आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा पुराने मानदेय को कम करने के विरोध में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में सेवा प्रदाता आउटसोर्स कंपनी जीत सिक्योरिटी प्रयागराज तथा अवनी परिधि लखनऊ के विरुद्ध आउटसोर्स कर्मचारियों ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी को ज्ञापन सौंपा। आउटसोर्सिंग कंपनी जीत सिक्योरिटी के कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वे अब तक पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी थे परंतु उनकी जानकारी के बगैर उनकी सेवा प्रदाता कंपनी बदल दी गई तथा नई कंपनी जीत सिक्योरिटी ने शासनादेश की अवहेलना करते हुए उनके मानदेय को मनमर्जी से कम कर दिया, साथ ही पीएफ भी नहीं दे रही है। कर्मचारियों ने कहा की ये सेवा नियमों का उल्लंघन है। कर्मचारियों ने प्राचार्य को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि उनका मानदेय 2022 के जीओ के अनुसार दिया जाए, साथ ही उनके मानदेय संबंधित समस्त जानकारी जनशक्ति ऐप पर उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा उपस्थित कर्मचारियों के अनावश्यक रूप से कटे हुए वेतन की वापसी वेतन स्लिप तथा पीएफ खातों की केवाईसी भी कराई जाए।
ज्ञापन देने वालों में आयशा, गीता, सचिन, रानी, श्रवण कुमार, विपिन कुमार, शाहीन, राकिब, पायल, अरुणा, मुक्ता, प्रिया, संजीव कुमार और अभिषेक आदि रहे। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि उन्हें ज्ञापन प्राप्त हुआ है समस्त कार्य शासनादेश के अनुसार कराया जा रहा है।