फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Outposts are being built in villages to deal with Corona

कोरोना से निपटने के लिए गांवों में बनाई जा रहीं चौकियां

Mon, 24 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Outposts are being built in villages to deal with Corona
सहारनपुर। शहर में कई संगठन और ट्रस्ट कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए काम कर रहे हैं। खास बात यह है कि शहर के साथ ही देहात में संक्रमण फैलने के चलते अब कुछ संगठनों ने सेवा के लिए गांवों का रुख किया है। गांवों में कोरोना पर अंकुश के लिए क्रेजी ग्रीन संस्था ने चौकियां बनाई हैं, जबकि फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट के सदस्य भी गांवों में जाकर मरीजों की दवा, ऑक्सीजन, भोजन आदि से मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्रेजी ग्रीन संस्था सदस्य अजय सिंघल ने बताया कि उनकी संस्था ने कुछ गांवों में अपनी चौकियां बनाना शुरू किया है। प्रत्येक चौकी पर 1000 मास्क, 25 लीटर सैनिटाइजर, कोरोना की दवाओं के 50 किट, 10 स्टीमर, पांच नेबुलाइजर, पांच राशन किट, दो ऑक्सीजन सिलिंडर, पांच फ्लो मीटर, 10 थर्मामीटर, पांच ऑक्सीमीटर, घर को सैनिटाइज करने वाली एक मशीन, सैनिटाइज करने वाली दवा की 10 लीटर कैन उपलब्ध रहेगी। यदि कोई मुहिम से जुड़ना चाहता है तो वह दिए गए नंबरों 9634200601 अजय, 9412889129 मुकुल, 8650919014 अनुराग, 9045290803 कुशन, 9897044516 नितिन, 8449000600 प्रतीक, 9837161500 संदीप, 9837996960 अभिनव से संपर्क कर सकता है। उधर, फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट बीते 35 दिन से जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलिंडर, रक्तदान, प्लेटलेट्स व अन्य मेडिकल सामग्री उपलब्ध करा रहा है। अध्यक्ष पंकज पांचाल ने बताया कि इस मुहिम के तहत हल्के लक्षणों वाले मरीजों को सीधे तौर पर कोविड केयर किट, मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है। कोआर्डिनेटर अर्जुन शर्मा ने बताया कि दूसरी लहर में ऑक्सीजन, दवाएं, सैनिटाइजर, मास्क, ऑक्सीमीटर, फ्लोमीटर, मास्क जरूरतमंदों को दिए जा रहे हैं। अभय राज हंगावली ने बताया कि ट्रस्ट अब शहर के साथ गांवों में भी पूरी लगन से काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed