{"_id":"6490883ba62611f10b0b9976","slug":"outbreak-of-severe-heat-everyone-suffering-from-humidity-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-4469-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भीषण गर्मी का प्रकोप, उमस से हर कोई बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भीषण गर्मी का प्रकोप, उमस से हर कोई बेहाल
विज्ञापन
सुबह 3:30 बजे करीब आधा घंटे की बारिश भी नहीं दिला सकी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 40 से कम है, लेकिन उमस से हर कोई बेहाल है। सुबह 3:30 बजे हुई आधा घंटे की बारिश भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं दिला सकी है।
सोमवार सुबह 3:30 बजे अचानक से तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। उम्मीद थी कि बारिश लोगों को गर्मी से राहत दिलाएगी, लेकिन बारिश करीब आधा घंटा बरसकर बंद हो गई। इसके बाद सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे, जो 11 बजे तक छंट गए। दोपहर में तेज धूप और उमस ने लोगों के पसीने छुड़ाए रखे। न्यूनतम तापमान रविवार को 27.8 डिग्री सेल्सियस जो सोमवार को 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान रविवार को 39 डिग्री सेल्सियस था, जो सोमवार को बढ़कर 39.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। आलम यह रहा कि पंखों और कूलर में भी पसीना नहीं सूखा। सेहत बिगाड़ रही गर्मी
गर्मी के कारण अत्यधिक पसीना आने के कारण शरीर में पानी की कमी हो रही है। इसकी वजह से बड़ों और बच्चों को उल्टी व दस्त की शिकायत हो रही है। इसके अलावा गर्मी के कारण सिर दर्द, बुखार, हीट स्ट्रॉक जैसी समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ने के मामले भी अस्पताल में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाव के उपाय
-अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। शिकंजी, जूस, रस आदि भी पी सकते हैं बोतल बंद शीतल पेय पदार्थ से परहेज करें।
-भोजन में चटपटा, तला हुआ, मसालेदार, फास्ट फूड खाने से बचें।
-हरी सब्जियाें का सेवन करें। रोटी कम और सलाद जैसे खीरा, ककड़ी आदि का सेवन करें।
-बेवजह धूप में ना निकलें और यदि निकलें तो पानी पीकर निकलें तथा सिर को कपड़े से ढककर रखें।
-हल्के रंग के कपड़े पहनें, जिससे गर्मी का अहसास कम होगा।