फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Outbreak of mosquitoes started due to changing weather, risk of malaria

Saharanpur News: मौसम बदलने से मच्छरों का प्रकोप शुरू, मलेरिया का खतरा

Fri, 24 Feb 2023 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 24 Feb 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Outbreak of mosquitoes started due to changing weather, risk of malaria
सहारनपुर। मौसम बदलने के साथ ही मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है। मच्छरों के प्रकोप के कारण लोग रात को बिना मच्छरदानी के नहीं सो पा रहे हैं। मच्छरों से कई संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी अभी से तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव चल रहा है। दिन में तेज धूप और तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब होने से गर्मी हो रही है। जबकि शाम होते ही ठंड बढ़ रही है। मौसम में बदलाव के चलते लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। इन दिनों मच्छरों की संख्या में इजाफा होने लगा है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। दो दिन पहले महिला अस्पताल के हौसला प्रशिक्षण केंद्र में सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारी, लैब टैक्नीशियन और बीएचडब्ल्यू को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया की रोकथाम और बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया। साथ ही आशाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में स्लाइड और जांच के निर्देश दिए। एसबीडी जिला अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. बीएस सोढ़ी का कहना है कि अभी पंखे न चलाए। इन दिनों मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इसके लिए सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। जनपद का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस चल रहा। यह तापमान मच्छरों के लिए काफी कारगर है। क्योंकि 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में मच्छर पनपने लगते हैं।
विज्ञापन

मौसम बदल रहा है, ऐसे में मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। लोगों को चाहिए कि बदलते मौसम में सावधानी बरते। अभी जनपद में कहीं पर भी मलेरिया का कोई केस नहीं मिला है। - शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed