फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Other officers including DIG took stock of the situation

डीआईजी सहित अन्य अफसरों ने लिया हालात का जायजा

Tue, 08 Dec 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Other officers including DIG took stock of the situation
विरोध प्रदर्शनों की सूचना पर दौड़ती रहीं पुलिस टीमें
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर से देहात तक भारत बंद और चक्का जाम का असर जानने के लिए डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा सहित अन्य अधिकारी भी दिनभर भ्रमण करते रहे। उन्होंने शहर में कलक्ट्रेट, हकीकत नगर, घंटाघर चौक से लेकर अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मंगलवार दोपहर बाद घंटाघर चौक पर करीब एक घंटे तक अफसर हालात पर मंथन करते रहे।
डीएम और एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को सात जोन और 30 सेक्टरों में बांटा गया था। इसके अनुरूप ही पुलिस टीमों को तैनात किया गया। दोनों अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को सियासी दलों के नेताओं को नजरबंद करने से लेकर हाईवे पर चक्का जाम की स्थिति के बारे में जानकारी दी। वहीं, भाकियू, रालोद, कांग्रेस एवं बसपा सहित अन्य सियासी दलों की ओर से विरोध प्रदर्शनों की सूचनाओं को लेकर पुलिस टीमों को खासी कसरत करनी पड़ी। प्रदर्शन करने वालों को रोकने के लिए पुलिस टीमें इधर-उधर दौड़ती रहीं।
विज्ञापन

यातायात सुचारु रखने में ट्रैफिक वार्डनों ने की मदद
सहारनपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और आम लोगों को परेशानी से बचाने के लिए पुलिस टीमों ने ट्रैफिक वार्डनों की भी मदद ली। चीफ ट्रैफिक वार्डन डॉ. योगेंद्र दुधेरा ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर उनकी टीमों ने सहयोग किया। इनमें ट्रैफिक वार्डन शाहिद नवाब, मीर, मोहसिन, विपिन, अंकुश, सुरेश, इरशाद, मुर्तजा, मेहरबान, रवि पुंडीर, नरेश ठाकुर, अमित अरोड़ा, हाजी शमशेर, शाहनाज, महताब आलम, महेंद्र सिंह आदि ने पुलिस टीमों के साथ व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed