{"_id":"6058e0768ebc3e5907772887","slug":"organizing-programs-at-various-places-under-the-mission-power-saharanpur-news-mrt531227780","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति के तहत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति के तहत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सेल्फ डिफेंस आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सरसावा विकास खंड परिसर में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के पांच लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए गए। लिंगानुपात दर्शाने के लिए 10 गुड्ड़ा-गुड़िया बोर्ड भी वितरित किए गए। 19 ट्राईसाइकिल, सात व्हीलचेयर आदि भी दी गई।
इस दौरान आयुष मंत्री के प्रतिनिधि चरण सिंह, खंड विकास अधिकारी ज्योति बाला, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, नेहा राणा, बीना राणा आदि रहे। विकास खंड साढौली कदीम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के पांच लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र आदि दिए गए। खंड विकास अधिकारी साढौली कदीम रवि प्रकाश, प्रियवंदा राणा,ती सारिका गुप्ता आदि रहे। गंगोह विकासखंड परिसर में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के पांच लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र आदि दिए गए। खंड विकास अधिकारी सीपी सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी गंगोह मनीषा तायल आदि रहे। देवबंद के विकास खंड परिसर में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के पांच लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, बालिकाओं को उनके मुख्य द्वार पर लगाने के लिए 20 नेम प्लेट और आंगनबाड़ी केंद्रों पर लिंगानुपात प्रदर्शित करने के लिए 10 गुड्ड़ा-गुड़िया बोर्ड वितरित किए। विधायक कुंवर बृजेश, परियोजना निदेशक दुष्यंत कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी देवबंद कांता त्यागी आदि रहे। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय पुंवारका में मिशन शक्ति के तहत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तीन लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, पांच ट्राईसाइकिल वितरित की गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी आनंद कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ. नीलू राणा आदि रहे।