फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Organization will not tolerate ignoring teachers' interests: Singh

शिक्षकों हितों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं करेगा संगठन: सिंह

Mon, 13 Jan 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Organization will not tolerate ignoring teachers' interests: Singh
बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में उप्र माध्यमिक शिक्षक वेलफेयर एसोसियेशन के सम्मेलन में विचार रखते व - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सिंह गुरुजी ने शिक्षक हितों पर कुठाराघात करने का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया। शिक्षक हितों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं करने की बात कही। वह सोमवार को बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

एसोसिएशन की ओर से सोमवार को बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में ‘स्वच्छ भारत मिशन एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मंडलीय गोष्ठी में सहारनपुर के साथ ही मुजफ्फरनगर और शामली के भी शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल सिंह गुरुजी ने कहा कि जिस प्रकार सरकार ने माध्यमिक शिक्षा अधिनियम की धारा 21 और 18 को संशोधित किया है। उससे शिक्षकों के प्रति सरकार की नीयत का साफ पता चलता है। प्रांतीय महामंत्री हरकेश सिंह और उपाध्यक्ष वकार हुसैन ने आरोप लगाया कि जो लोग लंबे समय से विधान परिषद में शिक्षकों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं वह शिक्षकों के दमन पर चुप्पी साध लेते हैं। वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय और पेंशन समाप्ति इसके बेहतर उदाहरण हैं। अधिवक्ता सुरेंद्र पाल सिंह ने शिक्षकों और अधिवक्ताओं का समाज की प्रमुख कड़ी बताया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान की प्रस्तावना एवं वंदना से संजय तेगवाल के द्वारा किया गया। अध्यक्षता ओमपाल सिंह और संचालन ब्रजपाल सिंह ने किया। गोष्ठी में विजेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, अमन कुमार, सीताराम सहगल, सत्येंद्र गौतम, फैयाज, भूषण त्यागी, मान सिंह, सतेंद्र त्यागी, जुगल किशोर, डॉ. बृजपाल सहगल, डॉ. जेडी सिंह, शकुंतला देवी, अंजू देवी, अमरीक सिंह, अहिबरन सिंह, सुदेश कुमार, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed