फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Order to remove fake entries from 135 hectares of land

135 हेक्टेयर भूमि से फर्जी प्रविष्टियां हटाने का आदेश

Sat, 31 Jul 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Order to remove fake entries from 135 hectares of land
तहसील नकुड़ के ग्राम ढिक्कां कलां की जमीन का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने गांव ढिक्का कलां में यमुना नदी की करीब 135 हेक्टेयर भूमि पर कराई गई फर्जी प्रविष्टियां हटाने के आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अभी अभिलेखों की दुरुस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। दूसरे चरण में भी करीब 645 हेक्टेयर भूमि यमुना नदी के नाम दर्ज कराई जाएगी।
तहसील नकुड के ग्राम ढिक्का कलां यमुना नदी के खातों की जांच अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा की जा रही है। उन्होंने यमुना नदी के खातों का सत्यापन वर्ष-1950 एवं 1359 फसली से कराया। इसमें प्रथम चरण में लगभग 135 हेक्टेयर भूमि पर फर्जी प्रविष्टि पाई गई। इस फर्जी प्रविष्टि को लेकर तत्कालीन जिलाधिकारी ने भी इन्हें हटाने के आदेश दिए थे। लेकिन इस आदेश का अनुपालन सिर्फ खसरे पर ही कराया गया। खतौनी में फर्जी प्रवष्टि जारी रही।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) अजय त्यागी ने बताया कि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के निर्देशन में तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश 23 जुलाई 1998 का अनुपालन राजस्व अभिलेखों में कराया गया है। इस प्रक्रिया में 600 चकों के अभिलेख दुरुस्ती कराई जा रही है। जिसका क्षेत्रफल लगभग 135 हेक्टेयर है। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में बडे़ पैमाने पर फर्जी प्रविष्टि को हटाया जाना प्रस्तावित है। जिसमें लगभग 645 बीघा भूमि यमुना नदी के नाम अंकित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में जहां भी शासकीय भूमि पर फर्जी प्रविष्टि के माध्यम से या अवैध कब्जे के माध्यम से कब्जा किया गया है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed