फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Operator murdered inside battery factory, dead body found on cot

Saharanpur News: बैटरी फैक्टरी के अंदर आपरेटर की हत्या, चारपाई पर मिला शव

Sat, 16 Sep 2023 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Operator murdered inside battery factory, dead body found on cot
- थोड़ी दूर सो रहा था फैक्टरी मालिक, नहीं चला पता
विज्ञापन

- सिर पर किया गया किसी ठोस वस्तु से वार

संवाद न्यूज एजेंसी
गागलहेड़ी। बैटरी फैक्टरी में काम करने वाले आपरेटर की बृहस्पतिवार देर रात सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। सुबह के समय जब फैक्टरी मालिक उसे जगाने के लिए पहुंचा, तो हत्या का पता चला। सूचना पर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, सीओ सदर अभितेष सिंह फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

थाना क्षेत्र के गांव कोलकी कला में प्रमोद वालिया की गांव के बाहर बैटरी की फैक्टरी है। इसमें पिलखनी गांव निवासी साजिद 35 पुत्र शौकत आपरेटर का कार्य करता था। वह रात दिन फैक्टरी के अंदर ही रहता था। बृहस्पतिवार रात भी साजिद फैक्टरी में ही सो रहा था। उससे कुछ दूरी पर फैक्टरी मालिक प्रमोद वालिया भी सोया था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे प्रमोद वालिया जब साजिद को जगाने के लिए पहुंचा और आवाज लगाई तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद प्रमोद ने चारपाई पर पडे़ साजिद के ऊपर से चादर हटाई तो देखा कि वह मर चुका था। उसके चेहरे और सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था।
विज्ञापन

प्रमोद ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर और अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक की बहन वारिशा निवासी पटनी ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आशंका जताई जा रही है कि रात के समय किसी बाहरी व्यक्ति ने घुसकर हत्याकांड को अंजाम दिया है। सीओ सदर अभितेष सिंह ने बताया कि अभी जांच चल रही है। कुछ अहम सुराग पुलिस को मिले है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की हत्या से तीनों बच्चें हुए अनाथ
सरसावा। मृतक साजिद के ताऊ के बेटे मेहरबान ने बताया कि साजिद दो भाईयों में छोटा था। एक भाई अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता है। जबकि साजिद की पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी से उसका कुछ समय पहले ही तलाक हुआ है। पहली पत्नी से साजिद को पांच साल एक बेटा और सात साल की एक बेटी तथा दूसरी पत्नी से दो साल एक बेटा है। तीनों बच्चें उसकी बहन वारिशा के पास चिलकाना क्षेत्र के गांव पटनी में रहते हैं। जहां उसकी बहन ही बच्चों की देखभाल करती है। बच्चों के सिर से पहले मां का साया उठा अब पिता की हत्या हो गई। तीनों बच्चे अनाथ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed