{"_id":"637bbd8250d2aa21fb65a1b9","slug":"operator-fined-for-traveling-without-ticket-saharanpur-news-mrt6144956124","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में बिना टिकट यात्रा कराता मिला परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में बिना टिकट यात्रा कराता मिला परिचालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रोडवेज बसों में यात्री बिना टिकट के सफर कर रहे हैं। यह खुलासा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा चेकिंग के दौरान हुआ। यात्री का टिकट न बनाने पर परिचालक पर किराये से दस गुणा ज्यादा जुर्माना लगाया गया।
रोडवेज के कुछ परिचालक अपनी जेब भरने के चक्कर में यात्रियों से किराया लेते हैं, लेकिन उनका टिकट नहीं बनाते। इससे परिवहन निगम को घाटा होता है। शासन का आदेश है कि रोडवेज में बिना टिकट सफर करते पाए जाने पर किराए से दस गुना ज्यादा जुर्माना वसूला जाएगा। इसके बाद भी कुछ परिचालक अपनी आदत में बदलाव नहीं कर रहे हैैं। रविवार की रात सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एलके त्रिवेदी ने यातायात निरीक्षकों के साथ मिलकर दिल्ली रोड और गागलहेड़ी में रोडवेज बसों की चेकिंग की।
दिल्ली रोड पर तीन बस एवं गागलहेड़ी में आठ से दस बसों में यात्रियों के टिकटों को चेक किया। गागलहेड़ी में परिचालक द्वारा यात्री का टिकट नहीं बनाना मिला। इस पर एआरएम ने नाराजगी जताई और परिचालक पर किराये से दस गुणा अधिक का जुर्माना लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा ऐसा हुआ तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान यातायात निरीक्षक विशंभर तिवारी, मनोज कुमार शामिल रहे।