{"_id":"980b167f54463a74e900f7375de8a9f5","slug":"openly-express-love-birds-of-love-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम के पंछियों ने खुलकर किया प्यार का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम के पंछियों ने खुलकर किया प्यार का इजहार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार का दिन माने जाने वाले वैलेंटाइन डे पर जमाने के पहरों के बावजूद प्रेम के पंछियों ने अपने अपने अंदाज में खुलकर अपनी मुहब्बत का इजहार किया।
कॉलेजों में पढ़ने वाले किशोरों से लेकर युवाओं में इस दिन का सबसे अधिक क्रेज रहा। हालांकि नवदंपतियों से लेकर प्रेम विवाह में सफल हो चुके विवाहित जोड़े भी अपने अपने अंदाज में इस खास दिन को सेलिब्रेट करते रहे।
शहर के घंटाघर चौक, शहर के कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, मिशन कंपाउंड, पेपर मिल रोड, चिलकाना रोड, देहरादून रोड, अंबाला रोड सहित अन्य जगहों पर स्थित रेस्टोरेंटों में किशोरों और युवाओं के जोड़ों के कारण खासी रौनक रही।
रेस्टोरेंटों में इन जोड़ों ने अपनी अपनी पसंद के हिसाब से कोल्ड काफी, अलग अलग फ्लेवर की आइसक्रीम, शेक के साथ ही कई तरह की स्नेक्स पार्टी के साथ अपने दोस्तों और परिचितों के साथ प्यार मुहब्बत की बातें शेयर की और अपने दिल की भावनाओं का इजहार किया।
विज्ञापन
शहर का रिस्क छोड़कर सैर सपाटे को निकल गए बाहर
शहर के सबसे नजदीक पर्यटन स्थल पहाड़ों की रानी मसूरी में पहला स्नो फॉल होने की खबर मिलते ही मानों वैलेंटाइन कपल्स के अरमान ही पूरे हो गए। शहर के नुमाईश कैंप, खलासी लाइन, पटेल नगर, सुभाष नगर, कोर्ट रोड सहित अन्य क्षेत्रों से काफी संख्या में जोड़ों, अन्य दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने मंसूरी में ही जाकर वैंलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया।
लव रिंग्स, लव फ्रेम, लव कैंडल, लव लॉकेट की खूब हुई खरीदारी
ज्वैलरी की दुकानों पर भी वैलेंटाइन डे का इफेक्ट नजर आया। युवा जोड़ों और नव दंपतियों में लव रिंग्स, लव फ्रेम, लव कैंडल, लव लॉकेट का काफी क्रेज रहा। सर्राफा कारोबारी गौतम शंकर सिंघल ने बताया कि 2000 रुपये से लेकर 20000 रुपये तक की कीमत के ऐसे आइटम्स अधिक खरीदे गए हैं। इसके अलावा आनलाइन शापिंग्स से भी इस तरह के उपहार एक दूसरे को दिए गए।
नया स्मार्ट फोन दिलवाओ
शहर के एक रेस्टोरेंट पर वैलेंटाइन डे को गर्ल फ्रेंड के साथ मनाने वाले एक युवक ने अपनी प्रेमिका के अनूठे अंदाज का भी खुलासा कर दिया। उसने बताया कि उसकी गर्ल फ्रेंड ने तो सीधे सीधे कह दिया कि पहले दो जी रैम वाला नया स्मार्ट मोबाइल फोन दिलवाओ, तभी प्यार का सिम एक्टिव होगा। इसके अलावा अन्य कई तरह के गैजेट्स के उपहार भी दिए गए।