{"_id":"636006341644c179d71c0a2d","slug":"opd-should-be-increased-at-nagal-and-nakud-health-center-saharanpur-news-mrt6115945100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागल और नकुड़ स्वास्थ्य केंद्र पर बढ़ाई जाए ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागल और नकुड़ स्वास्थ्य केंद्र पर बढ़ाई जाए ओपीडी
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागल और नकुड़ स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी को बढ़ाया जाए, साथ ही सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के लिए कहा।
सोमवार को विकास भवन में डीएम अखिलेश सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में मातृत्व सुरक्षा, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन कार्यक्रम, संचारी रोग, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने डीएसओ एवं सहायक श्रम आयुक्त को पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड यथाशीघ्र बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने हेल्थ एटीएम को यथाशीघ्र क्रियान्वित करने एवं मंत्रा पोर्टल पर डाटा की एंट्री करने के साथ ही नकुड़ और नागल में पिछले माह कम हुई ओपीडी को बढ़ाने के निर्देश दिए।
टीबी के बारे में गोद लिए जाने वालों की संख्या को बढ़ाया जाए और नियमानुसार समय से उनको किट उपलब्ध कराई जाए। संचारी रोग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि डेंगू के पनपने को रोकने के लिए ग्राम स्तर पर प्रधानों को जागरूक किया जाए। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखा जाए कि कहीं पर भी पानी का जमाव न हो। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक आदि मौजूद रहे।